{"_id":"60476ad6abe4d3303f099fd4","slug":"mouni-roy-lifestyle-property-net-worth-car-collection-and-diet-plan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौनी रॉय: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं मौनी रॉय, जानें कैसी है इनकी लाइफस्टाइल","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
मौनी रॉय: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं मौनी रॉय, जानें कैसी है इनकी लाइफस्टाइल
टीवी की दुनिया से लेकर फिल्म जगत तक कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर कई हिट सीरियल और फिल्में दी हैं। दर्शकों ने इनकी अदाकारी को काफी सराहा भी है। इन्हीं में से एक हैं मौनी रॉय। इन्होंने कई हिट टीवी सीरियल और फिल्में दी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मौनी रॉय की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों लोग इंतजार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मौनी रॉय कैसी जिंदगी जीती हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको उनके बारे में बताते हैं।
2 of 8
mouni roy
- फोटो : instagram
बंगाली परिवार में जन्मी मौनी रॉय ने अपनी पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से पूरी की और उसके बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। लेकिन अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ वे एक्टिंग करने लगी और फिल्मों में अपना हाथ अजमाने के लिए मुंबई पहुंच गई।
3 of 8
mouni roy
- फोटो : instagram
बात इनके करियर की करें तो साल 2007 में उन्होंने टीवी के मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। इसके बाद काफी उतार चढ़ाव देखने के बाद मौनी रॉय आज की कामयाब एक्ट्रेस हैं। साल 2018 में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
mouni roy
- फोटो : instagram
बात मौनी रॉय की डाइट प्लान की करें, तो उन्हें खाना काफी पसंद है। उन्हें चाइनीज फूड और जंक फूड काफी पसंद है। हालांकि, वे फिट रहने के लिए इनका कम ही सेवन करती हैं। वहीं, वे धूम्रपान और अल्कोहल से दूर रहती हैं। शूटिंग के दौरान भी वे घर का खाना खाना ही अच्छा मानती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी रॉय अपनी ज्यादातर कमाई टीवी सीरियल, फिल्म, विज्ञापन और सोशल मीडिया ब्रैंड प्रमोशन के जरिए करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे एक शो के लिए कम से कम 30 से 40 लाख रुपये चार्ज करती हैं। फिल्म गोल्ड के लिए उन्होंने लगभग एक करोड़ रुपये फीस ली थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।