फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother's Day 2021: इस बार हैं अपनी मां से दूर, तो ऐसे बना सकते हैं इस पल को यादगार

Thu, 06 May 2021 04:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 06 May 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
Mothers Day 2021 You can make Mothers Day special by staying away from your mother
मातृ दिवस 2021 - फोटो : istock

मां सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि एक एहसास है और हर साल मां को सम्मान देने के लिए, मां के प्रति अपना प्यार जताने के लिए हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है, जो कि इस साल 9 मई को मनाया जाएगा। ऐसे में लोग अपनी मां के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं, उनको गिफ्ट देते हैं, उनके प्रति अपना प्यार और सम्मान प्रकट करते हैं आदि बहुत कुछ करते हैं। वहीं, अगर इस बार आप अपनी मां से दूर हैं, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप भी कुछ तरीकों से इस दिन को यादगार बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Mothers Day 2021 You can make Mothers Day special by staying away from your mother
मातृ दिवस 2021 - फोटो : istock

वीडियो कॉल से बढ़ेगा प्यार

  • माना इस मदर्स डे आप अपनी मां से दूर हैं, लेकिन आपको उदास या निराश होने की जरूरत नहीं है। आप दूर रहकर भी पास होने का एहसास पा सकते हैं और इसमें आपकी मदद आपका मोबाइल फोन कर सकता है। आप अपनी मां को वीडियो कॉल कर सकते हैं, और साथ में इस दिन को कॉल पर ही सही लेकिन सेलिब्रेट कर सकते हैं।
Mothers Day 2021 You can make Mothers Day special by staying away from your mother
मातृ दिवस 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

खत की अपनी अहमियत

  • अगर इस मदर्स डे आप अपनी मां से दूर हैं, तो क्या हुआ अगली बार आप उनके साथ रह सकते हैं। ऐसे में आप इस बार अपनी मां के इस दिन को खास बनाने के लिए उनके नाम एक खत लिख सकते हैं, जिसमें आप अपना प्यार समेट सकते हैं और मदर्स डे को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mothers Day 2021 You can make Mothers Day special by staying away from your mother
मातृ दिवस 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

उपहार भेज सकते हैं

  • अक्सर देखा जाता है कि मां अपने लिए कभी कुछ नहीं लेती हैं, हमेशा ही अपने बच्चों के बारे में सोचती हैं। ऐसे में अगर आप इस मदर्स डे अपनी मां से दूर हैं, तो आप उनके लिए कोई उपहार भिजवा सकते हैं। आप अपनी मां की कोई पसंदीदा चीज या कोई ऐसी चीज जिसकी उन्हें जरूरत हो आदि। ये आप उन्हें उपहार भिजवा सकते हैं।
विज्ञापन
Mothers Day 2021 You can make Mothers Day special by staying away from your mother
मातृ दिवस 2021 - फोटो : istock

कैंडल लाइट डिनर की व्यवस्था कर सकते हैं

  • माना इस मदर्स डे आप अपनी मां से दूर हैं, लेकिन आप उनके लिए कुछ खास तो कर ही सकते हैं। जैसे- कैंडल लाइट डिनर की व्यवस्था। आप अपने पिता, भाई-बहनों या किसी खास दोस्त की मदद से अपनी मां के लिए एक कैंडल लाइट डिनर की व्यवस्था कर सकते हैं। यकीन मानिए इससे आपकी मां को काफी अच्छा लगेगा और ये पल उनकी सुनहरी यादों में जुड़ जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed