फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Morning Tips For Positive Energy: सुबह-सुबह इन पांच कामों की डालें आदत, जीवन में आएगी सकारात्मकता

Thu, 12 Jan 2023 11:50 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 12 Jan 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
Morning Tips For Positive Energy Do These 5 Things Daily In Activity Know In Hindi
ऊर्जावाज रहने के टिप्स - फोटो : Istock

Morning Tips For Positive Energy: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए वक्त नहीं होता। उनकी दिनचर्या इतनी व्यस्त रहती है कि वह कामकाज और जीवन की परेशानियों के बीच फंस कर रह जाते हैं। ऐसे में वह मानसिक और शारीरिक दोनों तरीके से थक जाते हैं और अलसाए हुए रहते हैं। ऐसा कई कारणों से होता है। बिगड़ी हुई जीवनशैली के कारण लोग जब सुबह सोकर उठते हैं, तब भी वह थकान महसूस करते हैं। वहीं पूरे दिन के कामकाज के दौरान उनमें ऊर्जा की कमी रहती है। इस कारण लोगों में नकारात्मकता भी आने लगती है। लेकिन अपनी जीवनशैली में बदलाव करके खुद को ऊर्जावान बना सकते हैं। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए रोजाना सुबह कुछ अच्छी आदतों को शामिल करें। अगली स्लाइड्स में जानिए जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सुबह अपनाई जाने वाली आदतें।

Morning Tips For Positive Energy Do These 5 Things Daily In Activity Know In Hindi
ऊर्जावाज रहने के टिप्स - फोटो : istock

सकारात्मक जीवन के लिए सुबह करें ये काम

अगले दिन की बनाएं योजना

पूरा दिन अच्छा व्यतीत करने के लिए दिन की बेहतर शुरुआत होनी चाहिए। इसलिए रात में ही सोने से पहले अगले दिन की योजना बना लें, ताकि अगले दिन के कामों को लेकर आप सुबह से ही ऊर्जावान रहें।

Morning Tips For Positive Energy Do These 5 Things Daily In Activity Know In Hindi
ऊर्जावाज रहने के टिप्स - फोटो : istock

योग व व्यायाम की आदत डालें

प्रतिदिन सुबह व्यायाम की आदत डालें। ये सेहत के लिए लाभकारी होता ही है, साथ ही मानसिक तौर से भी आपको तरोताजा रखता है। सुबह वर्क आउट से पूरे दिन के मुश्किल काम भी आसान लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Morning Tips For Positive Energy Do These 5 Things Daily In Activity Know In Hindi
ऊर्जावाज रहने के टिप्स - फोटो : istock

पौष्टिक खानपान 

सुबह पौष्टिक नाश्ते के सेवन की आदत डालें। सेहत के लिए खानपान बहुत असरदार है। पौष्टिक खानपान आपको स्वस्थ रखने के साथ ही ऊर्जावान बनाए रखता है। इससे आप जोश के साथ दिन भर व्यस्त रह सकते हैं। वहीं गलत खानपान आपका पूरा दिन खराब कर सकता है।

विज्ञापन
Morning Tips For Positive Energy Do These 5 Things Daily In Activity Know In Hindi
ऊर्जावाज रहने के टिप्स - फोटो : istock

खुद को वक्त दें

दिन की शुरुआत बेहतर होने पर ही सकारात्मक रह सकते हैं, लेकिन जब आप हड़बड़ी और जल्दबाजी में होते हैं तो ऊर्जा प्रभावित होती है। इसलिए सुबह अपने लिए सुकून का वक्त निकालें। कुछ देर सुकून से बैठें और आसपास की सुंदरता या प्रकृति को महसूस करें। उसके बाद दिन के लिए तैयार हों।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed