Monsoon Home Care Tips: मानसून का मौसम भले ही सुकून और ठंडक लेकर आता है, लेकिन इसके साथ एक आम समस्या आती है, जिसे सीलन कहते हैं। घर की दीवारों, फर्श और छतों में जब सीलन बस जाती है तो न केवल घर की सुंदरता प्रभावित होती है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकती है। खासकर दमा, एलर्जी और स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। सीलन की समस्या जितनी आम है, उसका हल उतना ही आसान है। बस थोड़ी-सी सजगता और सही समय पर सही उपाय अपनाकर बरसात में सीलन और बदबू से घर को बचा सकते हैं। अगर आप भी हर साल बारिश में घर की सीलन से परेशान रहते हैं तो इस बार कुछ आसान घरेलू और स्थायी उपाय अपनाएं। इन उपायों से आपका घर मानसून में भी सूखा, ताजा और सुरक्षित रह सकता है।
Monsoon Home Care Tips: बरसात के मौसम में घर को सीलन, बदबू और फंगस से रखना है दूर? ये पांच घरेलू नुस्खे अपनाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 02 Jul 2025 09:36 AM IST
सार
Monsoon Home Care Tips:अगर आप भी हर साल बारिश में घर की सीलन से परेशान रहते हैं तो इस बार कुछ आसान घरेलू और स्थायी उपाय अपनाएं। इन उपायों से आपका घर मानसून में भी सूखा, ताज़ा और सुरक्षित रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन