फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मकर संक्रांति 2019: पूरे देश में अलग-अलग नाम से मनाई जाती है 'मकर संक्रांति', जान लें क्या है राज

Tue, 08 Jan 2019 02:05 PM IST
kapil kumar लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: kapil kumar Updated Tue, 08 Jan 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti 2019 Celebration Wishes, Images and Quotes in Different Style

भारत के अलग-अलग राज्यों में मकर संक्रांति के त्योहार को विभिन्न नामों से पहचाना जाता है।कर्नाटक में संक्रांति, तमिलनाडु और केरल में पोंगल, पंजाब और हरियाणा में माघी, गुजरात और राजस्थान में उत्तरायण एवं उत्तराखंड मे उत्तरायणी के नाम से मकर संक्रांति का यह त्योहार मशहूर है।आइए जानते हैं 'मकर संक्रांति' कहां कैसे मनाई जाती है और क्या है इसके पीछे की वजह।  

Makar Sankranti 2019 Celebration Wishes, Images and Quotes in Different Style
makar sankranti

राजस्थान और गुजरात
'मकर संक्रांति' 2019 पर राजस्थान और गुजरात में पतंग उड़ाने की पंरपरा है।जिसकी वजह से गुजरात में 'पतंग महोत्सव' को भी बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है।पतंग उड़ाने के अलावा इस दिन घरों में सूर्य पूजा करने के लिए घेवर, फैनी, तिल के लड्डू भी बनाएं जाते हैं।इस खास दिन यहां के लोग महिलाओं को सुहाग का सामान देना शुभ मानते हैं।

Makar Sankranti 2019 Celebration Wishes, Images and Quotes in Different Style
खिचड़ी

उत्तर प्रदेश
'मकर संक्रांति' 2019 का त्योहार उत्तर प्रदेश में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन घरों में खिचड़ी बनाकर खाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा लोग इस दिन तिल के लड्डू, तिल की गजक और मूंगफली के स्वाद का भी लुत्फ उठाते नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2019 Celebration Wishes, Images and Quotes in Different Style

तमिलनाडु
'मकर संक्रांति' 2019 का त्योहार तमिलनाडु में 'पोंगल' नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग घर में साफ-सफाई करने के बाद आंगन में आटे और चावल के आटे से रंगोली बनाते हैं। इसके बाद मिट्टी के बर्तन में खीर बनाई जाती है। जिसका भोग सबसे पहले सूर्य देव को लगाया जाता है। तमिलनाडु में ये त्योहार 4 दिनों तक मनाया जाता है।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2019 Celebration Wishes, Images and Quotes in Different Style
Til

बिहार-झारखंड
'मकर संक्रांति' 2019 के त्योहार पर बिहार-झारखंड में खिचड़ी के साथ दही-चूड़ा बनाने की परंपरा है। इसके अलावा यहां के लोग रात के भोजन में तिल से बने व्यजंन बनाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed