आपकी जेब में जो पैसे आते हैं, क्या आप जानते हैं कि उस पूरे पैसे की देखरेख आखिर कौन करता है? कौन इस बात को देखता है कि देश में कितने रुपये छपने चाहिए? आदि पैसों से जुड़ी कई बातों का ध्यान आखिर कौन रखता है? तो यहां आपको बता दें कि इन सब बातों की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई रखता है, जिसके गवर्नर शक्तिकांत दास हैं। लेकिन लोग इनके बारे में बेहद कम ही जानते हैं। तो चलिए हम आपको शक्तिकांत दास के बारे में कुछ ऐसी खास बातें बताते हैं, जो शायद आपने पहने कभी नहीं सुनी होंगी। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में खास बातें।
{"_id":"6038c6e48ebc3ee95b11fea1","slug":"learn-these-special-things-related-to-rbi-governor-shaktikanta-das","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास से जुड़ी ये खास बातें, ट्विटर पर रहते हैं खासा एक्टिव, लेकिन नहीं करते किसी को भी फॉलो","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
जानें आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास से जुड़ी ये खास बातें, ट्विटर पर रहते हैं खासा एक्टिव, लेकिन नहीं करते किसी को भी फॉलो
Sat, 27 Feb 2021 01:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास
- फोटो : YouTube: @ Reserve Bank of India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिकांत दास
- फोटो : twitter
इन पदों पर रह चुके हैं
- दरअसल, शक्तिकांत दास मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं, और उनका जन्म 26 फरवरी 1957 को भुवनेश्वर में हुआ। वे 1980 बैच के तमिलनाडु काडर के आईएएस अधिकारी हैं, और साथ ही वे वित्त आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। शक्तिकांत दास को एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है, जो जटिल मुद्दों पर आम सहमति बनाने में विश्वास रखते हैं। शक्तिकांत ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नात्कोत्तर किया। उस वक्त जब पी. चिदंबरम वित्त मंत्री थे, तब पहली बार साल 2008 में शक्तिकांत दास को संयुक्त सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया था।
रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास
- फोटो : PTI
लगातार बढ़ते गए आगे
- वहीं, जब संप्रग सरकार में देश के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी वित्त मंत्री बने तब भी वे इसी मंत्रालय में डटे रहे। जहां पहले वे संयुक्त सचिव के तौर पर तो फिर अतिरिक्त सचिव के रूप में लगातार पांच साल वे बजट बनाने की टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद शक्तिकांत दास लगातार आगे बढ़ते गए, और उन्होंने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा। दिसंबर 2013 में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में उन्हें सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास
- फोटो : RBI TWITTER
कालेधन के खिलाफ निभाई अहम भूमिका
- हालांकि, मई 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी, और इसके बाद वापस शक्तिकांत दास को वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव बनाया गया। जहां एक तरफ पहले शक्तिकांत दास मोदी सरकार ने जो कालेधन के खिलाफ कदम उठाया, उसमें वे शामिल रहे। वहीं, दूसरी तरफ इसके बाद उन्होंने माल एवं सेवाकर को लागू करने में आम सहमति बनाने अहम भूमिका भी निभाई।
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
नोटबंदी के दौरान नहीं होने दी पैसों की कमी
- इसके बाद सितंबर 2015 में उन्हें आर्थिक मामले विभाग में भेजा गया, और यहां उन्होंने नोटबंदी के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। न सिर्फ उन्होंने सरकार के इस फैसले का जमकर समर्थन किया, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई। साथ ही उन्होंने 500 और 2 हजार के नए नोट को जारी करने और इसकी आपूर्ति बढ़ाने में भी अग्रणी भूमिका निभाई, और इसकी कमी नहीं होने दी।