हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, इसलिए उनके भक्तों के लिए ये दिन बेहद खास होता है। लोग इस दिन सुबह जल्दी उठते हैं, स्नाना करके भगवान कृष्ण की पूजा करते है और पूरे दिन उपवास रखते हैं। वही संध्या के साथ ही लोग भगवान कृष्ण की भक्ति में खो जाते है और भजन-कीर्तन करते हैं। कोई मंदिर जाता है, तो कोई अपने घर पर ही भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाता है और रात 12 बजे जब भगवान कृष्ण का जन्म हो जाता है, उसके बाद ही लोग अन्न ग्रहण करते हैं। वहीं, इस दिन लोग अपने दोस्तों, परिवारवालों, रिश्तेदारों आदि को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। इनके जरिए वे सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हैं। ऐसे में इस बार आप कुछ खास संदेशों के जरिए अपनो को शुभकामना भेज सकते हैं। तो चलिए आपको कुछ संदेशों के बारे में बताते हैं।
Krishna Janmashtami 2021: इस बार दोस्तों और अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश, बरसेगा कान्हा का आशीर्वाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री कृष्ण के कदम आपके घर आएं
आप खुशियों के दीप जलाएं
परेशानी आपसे आंखे चुराए
कृष्ण जन्मोत्सव की आपको शुभकामनाएं
कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई!
छीन लूं तुझे दुनिया से कृष्ण
ये मेरे बस में नहीं
मगर मेरे दिल से कान्हा को कोई निकाल दे
ये भी किसी के बस में नहीं।
कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई!
माखन चुराकर जिसने खाया
बंसी बजाकर जिसने नचाया
खुशी मनाओ उसके जन्मदिन की
जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया।
कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई!
प्रेम से श्री कृष्ण का नाम जपो
दिल की हर इच्छा पूरी होगी
कृष्ण आराधना में लीन हो जाओ
उनकी महिमा जीवन खुशहाल कर देगी
कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई!