IRCTC अक्सर श्रद्धालुओं के लिए कई विशेष ट्रेनों को चलाता है और उनके लिए विशेष ऑफरों को लेकर भी आता रहता है। इसी कड़ी में IRCTC ने एक खास पैकेज भगवान राम के भक्तों के लिए लाया है। इस स्पेशल पैकेज के तहत यात्रा करने वाले श्रद्धालु भगवान राम से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों का दर्शन करेंगे। इस खास पैकेज को लेकर राम भक्त काफी उत्साहित दिख रहे हैं। इसके तहत भक्तों को अयोध्या, नंदीग्राम, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट जैसे धार्मिक स्थानों पर सैर करने का मौका मिलेगा। इस यात्रा में श्रद्धालु अपने प्रभु राम से जुड़ी महत्वपूर्ण जगहों को करीब से देख सकेंगे। रामपथ यात्रा के जरिए भक्तों को 7 रातें और 8 दिन की यात्रा कराई जाएगी। अगर आप भी इन जगहों की यात्रा करना चाहते हैं, तो आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक करवा सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस खास ऑफर के बारे में -
काम की खबर: राम भक्तों के लिए सुनहरा मौका, IRCTC लाया है इन जगहों पर घूमने के लिए स्पेशल ऑफर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 08 Oct 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन