फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Jazz Day 2020: संगीत प्रेमियों के लिए बेहद खास है ये दिन, जानिए क्यों मनाया जाता है?

Thu, 30 Apr 2020 11:04 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 30 Apr 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
international jazz day 2020 why it celebrated and its importance
jazz day - फोटो : pixabay

30 अप्रैल को पूरी दुनिया में जैज़ डे मनाया जाता है। जैज़ एक पश्चिमी सभ्यता की संगीत विधा है। जिसे पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में इसकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। इस संगीत विधा का सबसे अहम इंस्ट्रूमेंट सक्सोफोन है ।यूनेस्को ने साल 2011 में एक खास दिन जैज़ डे के रूप में मनाने का फैसला लिया। जिसका उद्देश्य इस संगीत विधा की खासियत बताना था और ये भी कि कैसे ये पूरी दुनिया को एकता के सूत्र में पिरो सकता है। 



 
international jazz day 2020 why it celebrated and its importance

जैज़ डे पर सभी समुदाय, स्कूल और दुनियाभर के कलाकार एक साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। हर साल इस दिन पूरी दुनिया में समारोह आयोजित किए जाते हैं और ये दिन संगीत प्रेमियों के लिए खास बन जाता है। लेकिन इस साल पूरी दुनिया में फैले कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन ही सेलिब्रेट किया जाएगा। जैज़ की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा जिसमें दुनियाभर के कलाकार शामिल होंगे। यहीं नहीं वर्चुअल वर्ल्ड पर जैज़ के बारे में फ्री क्लासेज भी चलाई जाएंगी।


 
international jazz day 2020 why it celebrated and its importance

जैज़ जैसी संगीत की विधा भावनाओं को व्यक्त करने की छूट देती है। जिसकी मदद से लोग एक दूसरे के करीब आ सके और मन में होने वाले बैरभाव को दूर किया जा सके। दुनियाभर में सांप्रदायिक सौहाद्र को बढ़ावा देने के लिये भी इस दिन का महत्व है। इसके साथ ही जैज़ संगीत की नई विधाओं को अपने में शामिल करती है। हर कलाकार अपनी प्रतिभा को उकेरते हुए चाहे तो किसी नए विधा को जन्म दे सकता है। जिसे जैज़ प्रोत्साहित करती है और उसे अपने डांस फार्म में जगह देती है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
international jazz day 2020 why it celebrated and its importance
- फोटो : social media

यूनेस्को के गुडविल अम्बेस्डर हार्बी हैनकॉक जिन्होंने इस दिन को शुरू किया था। कहते हैं कि पहले से कहीं अधिक, एक साथ मिलकर गाते हैं और जैज़ की भावनाओं को दुनियाभर में फैलाते हैं और ये कोशिश करते हैं कि इस आइसोलेशन और अनिश्चितता के समय में लोग एक दूसरे से फिर से जुड़ सकें।




 
विज्ञापन
international jazz day 2020 why it celebrated and its importance

भले ही जैज़ डे का उद्देश्य इस संगीत की विधा को पूरी दुनिया में फैलाना था लेकिन इसका अहम रोल पूरी दुनिया के युवाओं को एक साथ लाना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed