बॉलवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता और उनके पति व टेनिस प्लेयर महेश भूपति को भला कौन नहीं जानता? दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में काफी नाम कमा चुके हैं, और लगातार कई मुकाम हासिल कर रहे हैं। जहां एक तरफ लारा ने बॉलीवुड में एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी, कई शो होस्ट किए, तो वहीं दूसरी तरफ महेश भूपति ने टेनिस में कई मैच जीतकर भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया। आज दोनों इतने कामयाब हैं कि एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके घर के बारे में आपने काफी कुछ सुना होगा, लेकिन आपने शायद ही उनके घर के अंदर की तस्वीरें देखी हों। तो चलिए आपको वो तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 7
बेटी सायरा संग लारा दत्ता और महेश भूपति
- फोटो : instagram/LaraDutta
दरअसल, लारा दत्ता और महेश भूपति के पास एक घर मुंबई में तो एक घर गोवा में है। दोनों ही बेहद आलीशान घर है। इसके अलावा कपल के पास कई महंगी कारें और कई अन्य प्रॉपर्टी भी है। दोनों साल 2011 में एक-दूजे के हुए थे और अब कपल की एक बेटी सायरा है। दोनों ही अपनी बेटी के साथ बेहद खुश रहते हैं, और अक्सर फैंस संग कई तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।
3 of 7
Lara dutta house
- फोटो : instagram/Lara Dutta
लारा दत्ता और महेश भूपति का मुंबई वाला घर बांद्रा के पाली हिल में स्थित है। साल 2012 में उन्होंने ये घर खरीदा था। ये घर काफी आलीशान है, और यहां जरूरत की हर एक चीज मौजूद है। इस घर में गार्डन एरिया, लिविंग रूम, बड़े-बड़े कमरे, किचन और लाइट का काफी ज्यादा काम किया गया है, जो इस घर को बेहद ही खूबसूरत बनाता है। यहां बैठक के पास कांच और लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है।
4 of 7
lara dutta house
- फोटो : instagram/Lara Dutta
वहीं, घर के हॉल को भी बेहद खूबसूरत तरीके से बनाया गया है। यहां काले और सिल्वर रंग के सोफे लगाए गए हैं। साथ ही पूरे हॉल को फूलों से सजाया गया है। कुल मिलाकर कपल का ये मुंबई वाला घर बेहद ही खूबसूरत और आलीशान है। इसके अलावा यहां कपल ने डॉग भी रखे हैं, जिनके साथ अक्सर कपल खेलता और समय बिताता है।
5 of 7
lara dutta house
- फोटो : instagram/Lara Dutta
वहीं, बात कपल के गोवा वाले घर की करें, तो इस घर को सुंदर बनाने में कपल ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस घर में सफेद रंग का और पिलर्स का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है, जो इस घर को शाही लुक दे रहा है। साथ ही पूरे घर में टाइल्स का काम किया गया है। घर के मेन गेट को भी काफी सजाया गया है। घर के बाहर एक गार्डन भी है, जहां काफी सारे पौधे लगाए गए हैं।