फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंदर से कुछ ऐसा दिखता है लारा दत्ता और महेश भूपति का घर, यहां देखें अंदर की खूबसूरत तस्वीरें

Sat, 27 Feb 2021 09:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 27 Feb 2021 09:12 AM IST
विज्ञापन
Inside photos of Lara Dutta and Mahesh Bhupathi
Lara Dutta and Mahesh Bhupathi - फोटो : instagram/Lara Dutta

बॉलवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता और उनके पति व टेनिस प्लेयर महेश भूपति को भला कौन नहीं जानता? दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में काफी नाम कमा चुके हैं, और लगातार कई मुकाम हासिल कर रहे हैं। जहां एक तरफ लारा ने बॉलीवुड में एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी, कई शो होस्ट किए, तो वहीं दूसरी तरफ महेश भूपति ने टेनिस में कई मैच जीतकर भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया। आज दोनों इतने कामयाब हैं कि एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके घर के बारे में आपने काफी कुछ सुना होगा, लेकिन आपने शायद ही उनके घर के अंदर की तस्वीरें देखी हों। तो चलिए आपको वो तस्वीरें दिखाते हैं।

Inside photos of Lara Dutta and Mahesh Bhupathi
बेटी सायरा संग लारा दत्ता और महेश भूपति - फोटो : instagram/LaraDutta

दरअसल, लारा दत्ता और महेश भूपति के पास एक घर मुंबई में तो एक घर गोवा में है। दोनों ही बेहद आलीशान घर है। इसके अलावा कपल के पास कई महंगी कारें और कई अन्य प्रॉपर्टी भी है। दोनों साल 2011 में एक-दूजे के हुए थे और अब कपल की एक बेटी सायरा है। दोनों ही अपनी बेटी के साथ बेहद खुश रहते हैं, और अक्सर फैंस संग कई तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।

Inside photos of Lara Dutta and Mahesh Bhupathi
Lara dutta house - फोटो : instagram/Lara Dutta

लारा दत्ता और महेश भूपति का मुंबई वाला घर बांद्रा के पाली हिल में स्थित है। साल 2012 में उन्होंने ये घर खरीदा था। ये घर काफी आलीशान है, और यहां जरूरत की हर एक चीज मौजूद है। इस घर में गार्डन एरिया, लिविंग रूम, बड़े-बड़े कमरे, किचन और लाइट का काफी ज्यादा काम किया गया है, जो इस घर को बेहद ही खूबसूरत बनाता है। यहां बैठक के पास कांच और लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Inside photos of Lara Dutta and Mahesh Bhupathi
lara dutta house - फोटो : instagram/Lara Dutta

वहीं, घर के हॉल को भी बेहद खूबसूरत तरीके से बनाया गया है। यहां काले और सिल्वर रंग के सोफे लगाए गए हैं। साथ ही पूरे हॉल को फूलों से सजाया गया है। कुल मिलाकर कपल का ये मुंबई वाला घर बेहद ही खूबसूरत और आलीशान है। इसके अलावा यहां कपल ने डॉग भी रखे हैं, जिनके साथ अक्सर कपल खेलता और समय बिताता है।

विज्ञापन
Inside photos of Lara Dutta and Mahesh Bhupathi
lara dutta house - फोटो : instagram/Lara Dutta

वहीं, बात कपल के गोवा वाले घर की करें, तो इस घर को सुंदर बनाने में कपल ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस घर में सफेद रंग का और पिलर्स का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है, जो इस घर को शाही लुक दे रहा है। साथ ही पूरे घर में टाइल्स का काम किया गया है। घर के मेन गेट को भी काफी सजाया गया है। घर के बाहर एक गार्डन भी है, जहां काफी सारे पौधे लगाए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed