एक वक्त था जब भारत देश अंग्रेजों का गुलाम था। कई सालों तक अंग्रेजों ने भारत पर राज किया और यहां के लोगों को अपना गुलाम बनाकर रखा। वहीं, देश को आजाद कराने के लिए कई वीर सपूत आगे आए और बिना अपनी जान की परवाह किए हुए अंग्रेजों से दो-दो हाथ किए। इसमें कई वीर सपूत शहीद हुए, कई नेताओं को जेल जाना पड़ा और तब जाकर कहीं हमें ये आजादी मिली। 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा। तब से हर साल 15 अगस्त के दिन देश आजादी के इस पावन पर्व को सेलिब्रेट करता है। इस साल देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। ऐसे में ये समझना जरूरी है कि आखिर इतने सालों में देश कितना बदला है? इन सात दशकों में भारत में काफी कुछ बदला है, जिसकी कुछ बातें हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं।
Independence Day 2021: 1947 से अब तक कितना बदला भारत, ये तस्वीरें बयां करती हैं सच्चाई
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन