फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heat Stroke Treatment: गर्मी से पारा चढ़ा, लू से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Mon, 25 May 2020 03:53 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 25 May 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Heat Stroke Remedies at Home: imd red alert for weather
गर्मी का सितम - फोटो : Social Media

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज से लू का रेड अलर्ट जारी हो चुका है। आज से नौतपा की शुरुआत भी हो चुकी है और आसमान से धूप आग की तरह बरसेगी। मौसम विभाग ने देश के उत्तरी राज्यों में लू का भी खतरा बताया है। राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और तेलंगाना के अधिकतर हिस्से भीषण लू की चपेट में रह सकते हैं। इन राज्यों में लगातार तापमान बढ़ने की संभावना के चलते 'रेड' वार्निंग दी गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए 'ऑरेंज' वार्निंग जारी की गई है। लू से बचने के लिए आपको सावधानी बरतने के साथ कुछ घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए।

Heat Stroke Remedies at Home: imd red alert for weather
आंवला - फोटो : फाइल फोटो

लू से बचाएगा आंवला
आंवला को उबाल लें और अच्छी तरह से मैश कर लें। मैश करने के बाद आवला में शक्कर और शहद मिला लें और अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिश्रण को दिन में कम से कम 5-6 बार लेने से गर्मियों की मार से होने वाली दस्त, उल्टी और बुखार में तेजी से फायदा होता है।

Heat Stroke Remedies at Home: imd red alert for weather
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सत्तू का शरबत
भारतीय मसालों से बना सत्तू, पानी और मूल एक स्वस्थ पेय प्रोटीन है। यह एक फाइबर से भरा आहार है। गर्मी के मौसम में आप सत्तू के शरबत में ताजे फलों को मिलाकर रोजाना एक गिलास नाश्ते के रूप में ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heat Stroke Remedies at Home: imd red alert for weather
तरबूज - फोटो : फाइल फोटो

तरबूज
तरबूज पोषक तत्वों और बहुत अधिक पानी से भरे होते हैं। इसे कई तरीकों से खाया जा सकता है जो इसे एक स्वादिष्ट विकल्प बनाता है। तरबूज में लाइकोपीन भी होता है, जो त्वचा को सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाता है।

विज्ञापन
Heat Stroke Remedies at Home: imd red alert for weather
नींबू का रस - फोटो : Pixabay

नींबू का रस
गर्मियों में तरोताजा रहने के लिए एक गिलास ठंडे नींबू के रस से ज्यादा सुखदायक कुछ नहीं है। खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए अपने फ्रिज में ताजा नींबू का रस जरूर रखें। इसमें स्वाद जोड़ने के लिए पुदीने की पत्तियों को इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed