बरसात के मौसम में जगह-जगह पानी भर जाता है जिस वजह से मच्छरों से होने वाली बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। मच्छरों को घर से भगाने के लिए लोग न जाने कितने महंगे स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं लेकिन मच्छर हैं कि भागने का नाम ही नहीं लेते।
तो चलिए आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसे अपनाने के बाद मच्छर आपके घर में दोबारा कभी नहीं आएंगे।
पढ़ें- RAT KILLER नहीं किचन के इस सामान से भाग जाएंगे सारे चूहे, तुरंत करें इस्तेमाल
पुलाव का स्वाद बढ़ाना हो या फिर सर्दी जुकाम में चाय में लौंग को डालना...दोनों ही सूरतों में लौंग का इस्तेमाल फायदेमंद रहता है और अब यही लौंग आपके घर से मच्छरों को भगाने में भी मदद करेगी।
थोड़ा सा लौंग का तेल लें और उसे पानी में मिला दें। इसके बाद इस मिश्रण का स्प्रे घर के बाहरी हिस्से के अलावा उन जगहों पर करें जहां पर मच्छर होने की संभावना आपको लग रही हो।
ऐसा करने पर मच्छर घर में आसानी से प्रवेश नहीं कर पाएंगे और आपको मच्छरों से छुटकारा मिल जाएगा।
अगर आपके घर में मच्छरों का आतंक कुछ ज्यादा ही है तो ऐसे में इस मिश्रण का छिड़काव 2 घंटे के अंतराल पर कर सकती हैं।