फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेंगू-चिकनगुनिया के मच्छर भागेंगे दूर, आज ही घर ले आएं ये 3 जादुई तेल

Sat, 22 Sep 2018 10:20 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
These amazing oils keep away dengue chikungunya mosquitoes

मानसून में मच्छरों का आंतक हमें बारिश का मजा लेने से रोक देता है। ऐसा भी नहीं कि ये बस काटते ही हों इसके अलावा ये डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों के भी जनक हैं। अक्सर लोग मच्छरों के आतंक से बचने के लिए मॉस्किटो रिप्लीयन्ट क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, पर कई बार लोगों को इसका इस्तेमाल करने से स्किन संबंधित कई परेशानियां हो जाती हैं। आज हम आपको 3 तेलों के बारे में बताएंगे जो आपको मच्छरों से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

These amazing oils keep away dengue chikungunya mosquitoes
neem oil
नीम का तेल 
मच्छरों को भगाने के लिए नीम का तेल बहुत फायदेमंद होता है। नीम के तेल को इनफयूसर की मदद से पूरे कमरे में छिड़काव करें। ऐसा करने से कमरे में मच्छरों का नामोनिशान नहीं रहेगा। इसके अलावा आप नारियल तेल में नीम के तेल को मिलाकर पूरे शरीर पर लगाएं। आप चाहे तो नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दीया भी जला सकते हैं।
These amazing oils keep away dengue chikungunya mosquitoes
lavender oil
लैवेंडर का तेल
मच्छर भगाने वाली रिफिल में लिक्विड खत्म हो जाने पर उसमें नींबू का रस और लैवेंडर तेल को भरकर लगाएं। इसके अलावा आप लैवेंडर ऑयल को सिट्रोनेला तेल और यूकेलिप्टस ऑयल के साथ मिक्स कर कमरे में स्प्रे कर सकते हैं। आपके कमरे से मच्छर छू मंतर हो जाएंगे। हर दो तीन घंटों बाद स्प्रे करते रहे। आप चाहे तो लैवेंडर ऑयल को हाथ-पैरों पर भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These amazing oils keep away dengue chikungunya mosquitoes
peppermint
पेपरमिंट ऑयल
मच्छरों का सफाया करने के लिए पेपरमिंट ऑयल प्राकृतिक निवारक है। दरअसल मच्छरों को पुदीने के तेल की गंध बिल्कुल बर्दाश नहीं होती। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले अपने शरीर पर पेपरमिंट ऑयल लगाकर निकले। आप इसे अपने कपड़ों पर भी थोड़ा सा डाल सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed