फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 4 तरीकों से चुटकियों में बढ़ेंगे आपके बाल...

Wed, 20 Sep 2017 02:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Wed, 20 Sep 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
these 4 simple tips to make your hair grow faster

हर लड़की चाहती है कि उसके बाल लंबे होने के साथ ही शाइन भी करें। अपना ज्यादातर समय बालों पर बिताने के बाद और हजारों खर्च करने के बाद भी उन्हें मन मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाता। यही नहीं कई बार तो कैमिकल का प्रभाव बालों की नेचुरल ग्रोथ पर पड़ता है। नतीजा रूखे होकर बालों का झड़ना। अगर आप भी इन्हीं समस्याओं से जूझ रही है तो यहां बताए टिप्स को फॉलो करके देखें। 



ये भी पढ़ें- प्याज के छिलके भी हैं काम के, यकीन नहीं हो रहा तो खुद ट्राई करें

these 4 simple tips to make your hair grow faster
- फोटो : trim

हर 8 से 10 सप्ताह में बालों को ट्रिम करवाना अच्छा रहता है। ट्रिमिंग से बालों तेजी से बढ़ते हैं। ट्रिमिंग करवाने से आपके बालों का रफ सिरा और दो मुंहे बाल निकल जाते हैं।

these 4 simple tips to make your hair grow faster

बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए कंडीशनर को अपना दोस्त बना लिजिए। आपने अक्सर देखा होगा कि बाल के निचला हिस्सा काफी पतला और डैमेज रहता है। वो इसीलिए क्योंकि निचले हिस्से को सही तरह से पोषण नहीं मिल पाता है। इसीलिए आप जब भी अपने हेयर वाश करें उसके बाद कंडीशनर जरूर करें। इससे भविष्य के आपके बाल खराब नहीं होंगे। ये आपके बालों को हेल्‍थी तो बनाएंगे ही साथ ही आपके बाल तेजी से भी बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
these 4 simple tips to make your hair grow faster

गर्म तेल का मसाज बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए सबसे अहम होता है। गर्म तेल का मसाज आपको तनाव से भी आराम दिलाता है। सप्ताह में एक बार बालों को गर्म तेज से मसाज करने से आपके बाल तेजी से तो बढ़ेंगे ही साथ ही आपके फ्लोर पर और हेयर ब्रश में भी आपको बाल नहीं दिखेंगे। हो सके तो मसाज के लिए नारियल, जैतून या लैवेंडर के तेल का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें- घर की इन 5 चीजों के आगे फेल हैं महंगे टूथपेस्‍ट, मिनटों में चमका देते हैं दांत

विज्ञापन
these 4 simple tips to make your hair grow faster

वैसे तो आपने अक्सर सुना होगा कि बालों में ज्यादा कंघी करने से बालों को नुकसान होता है। इससे बाल अधिक टूटते हैं, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं है। कंघी से बालों का टूटना ये कहीं हद तक आपकी कंघी पर भी निर्भर करता है। आपको ऐसी कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसके ब्रिसल आपके सिर में बल्ड सर्ककुलेशन को बढ़ा सके। हर रात सोने से पहले अपने बालों को सही से कंघी करना न भूलें।  इससे आपके बाल हेल्दी रहने के साथ ही तेजी से बढ़ेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed