{"_id":"5ac4b6034f1c1bb4618b555c","slug":"simple-home-remedies-for-teeth-whitening-with-in-few-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दांतों के पीलेपन से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 जबरदस्त घरेलू नुस्खे","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
दांतों के पीलेपन से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 जबरदस्त घरेलू नुस्खे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Apr 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए लोग कई जतन करते रहते हैं, लेकिन दांतों की साफ-सफाई को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जात है। चेहरे की ही तरह दांत भी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सफेद चमकते दांत आपकी पर्सनालिटी में निखार लाने के साथ आपकी मुस्कुराहट को भी हेल्दी रखते हैं। लेकिन दांतों की साफ-सफाई पर ध्यान न देने की वजह से हमारे दांत वक्त के साथ पीले पड़ने लगते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप इस पीलेपन से कुछ ही दिनों में छुटकारा पा सकते हैं। जानिए कैसे...
तेजपत्ता
दांतों से पीलापन दूर करने के लिए तेजपत्ते के सूखे पत्तों को बारीक पीसकर उसका मंजन तैयार कर लें। अब इस मंजन से हफ्ते में 3 बार मंजन करें। यह दांतों पर जमा मैल को खत्म कर दांतों को साफ तथा चमकदार बनाता है।

नमक
आपने अक्सर टीवी पर आने वाले विज्ञापनों में मॉडल्स को लोगों से यह पूछते सुना होगा कि क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है? इस सवाल को पूछने के पीछे एक खास कारण होता है। दरअसल नमक दांतों को साफ करने के साथ उन्हें सफेद भी बनाता है। दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए नमक को हल्के हाथों से प्रतिदिन अपने दांतों पर रगड़ें।

अंडे के छिलकों का पाउडर
दांतों के पीलेपन को हटाने के लिए रोजाना अंडे के छिलकों के पाउडर से ब्रश करें। इस उपाय को करने से आपके दांत प्राकृतिक रूप से सफेद दिखने लगेंगे।
दांतों के पीलेपन को हटाने के लिए रोजाना अंडे के छिलकों के पाउडर से ब्रश करें। इस उपाय को करने से आपके दांत प्राकृतिक रूप से सफेद दिखने लगेंगे।
विज्ञापन
सेब
कई विशेषज्ञों की माने तो सेब प्राकृतिक ढंग से दांतों को सफेद बनाते हैं। दांतों का पीलापन हटाने के लिए रोजाना एक सेब चबाएं।इसके एसिडिक गुण दांतों पर बहुत ही शानदार काम करते हैं।
कई विशेषज्ञों की माने तो सेब प्राकृतिक ढंग से दांतों को सफेद बनाते हैं। दांतों का पीलापन हटाने के लिए रोजाना एक सेब चबाएं।इसके एसिडिक गुण दांतों पर बहुत ही शानदार काम करते हैं।