ज्यादातर लोग आंख फड़कने को ज्योतिष से जोड़ कर देखते हैं लेकिन क्या कभी सोचा है कि इसके वैज्ञानिक कारण भी हो सकते हैं। ये एक आम लक्षण है। अगली स्लाइड में जानें इसके फड़कने का कारण।
ज्योतिष ही नहीं वैज्ञानिक कारणों की वजह से भी फड़कती है आंख, जानिए
आंखों का फड़कना मांसपेशियों का अनैच्छिक संकुचन है। इसका मुख्य कारण तनाव होता है लेकिन इसके कई और भी कारण जैसे आंखों पर दबाव, थकान, सूखी आंखे आदि भी है। इसके अलावा नींद की कमी, कैफीन या शराब आदि का ज्यादा सेवन, कम रोशनी या कंप्यूटर के आगे देर तक काम करने से भी आंख फड़कने लगती हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानें इसे रोकने के उपाय-
ज्योतिष ही नहीं वैज्ञानिक कारणों की वजह से भी फड़कती है आंख, जानिए
आंख फड़कने का मतलब है कि आपकी आंखें थक गई हैं और उन्हें आराम की जरूरत है। यूं तो इससे कोई नुकसान नहीं है लेकिन उलझन बहुत होती है। इसे रोकने के लिए आप ये उपाय आजमा सकते हैं।
- जब आंख फड़के तो तुरंत जोर-जोर से पलकें झपकाना शुरू कर दें। इसके बाद आंख खोलें और जितना हो सके फैलाएं। इसे तब तक करें जब तक आंखों से पानी ना निकल आए। लेकिन अगर इस क्रिया को करने से आंखों में दर्द या आंख और जोर से फड़कने लगे तो तुरंत इसे रोक दें।
ज्योतिष ही नहीं वैज्ञानिक कारणों की वजह से भी फड़कती है आंख, जानिए
- अपनी बीच वाली अंगुली से आंख के नीचे की तरफ की 30 सेकेंड तक गोलाई में मसाज करें। इससे रक्त प्रवाह बढ़ता है और मांसपेशिया मजबूत होती हैं।
ज्योतिष ही नहीं वैज्ञानिक कारणों की वजह से भी फड़कती है आंख, जानिए
- आंखों को एक मिनट तक जोर से बंद करें और फिर ढीला छोड़ दें। आंख खोलने से पहले इसे तीन बार दोहराएं।