{"_id":"5b449e5a4f1c1b07278b5a6d","slug":"natural-home-remedies-to-beat-acidity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एसिडिटी से रहते हैं परेशान तो अपनाएं ये आसान उपाय, झट से मिलेगी राहत","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
एसिडिटी से रहते हैं परेशान तो अपनाएं ये आसान उपाय, झट से मिलेगी राहत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
खानपान में गड़बड़ी की वजह से अगर आप आए दिन एसिडिटी या गैस्ट्रिक की समस्या से परेशान रहते हैं तो अब टेंशन छोड़ इन उपायों पर ध्यान दीजिए।ऑफिस में बैठकर एसिडिटी की वजह से आने वाले खट्टे डकार या पेट में गैस बनने की वजह से व्यक्ति का काम करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में घर में मौजूद ये कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।
लौंग
एसि़डिटी या गैस्ट्रिक की स्थिति में दो लौंग चबाएं। इसके रस से एसिडिटी में तुरंत राहत मिलती है।
एसि़डिटी या गैस्ट्रिक की स्थिति में दो लौंग चबाएं। इसके रस से एसिडिटी में तुरंत राहत मिलती है।
जीरा
एक चम्मच जीरा तवे पर भुन लें। भुनने के बाद उसे हल्का पीसकर एक ग्लास पानी में मिला लें।जीरे के इस पाउडर को भोजन के बाद जरूर लें।
एक चम्मच जीरा तवे पर भुन लें। भुनने के बाद उसे हल्का पीसकर एक ग्लास पानी में मिला लें।जीरे के इस पाउडर को भोजन के बाद जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़
एसिडिटी या सीने में जलन की स्थिति में गुड़ का एक टुकड़ा चूसें।लेकिन डायबिटीज के मरीज इस नुस्खे को न आजमाएं।
एसिडिटी या सीने में जलन की स्थिति में गुड़ का एक टुकड़ा चूसें।लेकिन डायबिटीज के मरीज इस नुस्खे को न आजमाएं।
विज्ञापन
तुलसी पत्ता
तुलसी पत्ते का सेवन भी एसिडिटी में आराम दिलाता है। पांच से छह तुलसी पत्ते या फिर तुलसी की चाय का सेवन करें, आप तुरंत आराम महसूस करेंगे।
तुलसी पत्ते का सेवन भी एसिडिटी में आराम दिलाता है। पांच से छह तुलसी पत्ते या फिर तुलसी की चाय का सेवन करें, आप तुरंत आराम महसूस करेंगे।