पार्लर में हर महीने होंठों के ऊपर आने वाले बालों को हटाने के लिए कितनी मेहनत करते हैं साथ ही दर्द भी सहना पड़ता है। ऐसे में अगर कुछ आसान घरेलू तरीके अपना लें तो इससे हमेशा के लिए निजात पाई जा सकती है।
हल्दी और दूध में कुछ प्राकृतिक गुण होते हैं जो चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने में मदद करता है। हल्दी और दूध का पेस्ट बनाकर उसे होठों के ऊपर लगाएं। इसे सूखने तक धीरे-धीरे मसाज करें। मसाज बालों के उगने के उल्टी दिशा की ओर करें, ताकि होठों के ऊपरी बालों की संख्या काम हो सके। आप हल्दी को पानी के साथ मिलाकर भी यह कर सकते हैं। इस नुस्खे को 4 हफ्तों तक लगातार आजमाएं और देखें फायदा।
अंडे के सफेद हिस्से में थोड़ा सा मक्के का आटा और चीनी मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर होठों के ऊपरी हिस्से पर लगा लें। करीब 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर धीरे से इसे निकाल दें। इसे हफ्ते में दो बार करेंगे तो आपके होठों के ऊपरी बाल पूरी तरह गायब हो जाएंगे।
बेसन को हल्दी के साथ घोल लें। इस पेस्ट में थोड़ा सा क्रीम मिलाएं। सूखने दें और फिर बालों के उगने की दिशा के उलट रगड़ें। इसका इस्तेमाल कुछ दिनों के लिए करें और बदलाव महसूस करेंगे।
चीनी को एक छोटे पतीले में एक मिनट के लिए गर्म करें। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। ठंडा हो जाने के बाद इसे होठों के ऊपरी हिस्से पर लगाएं। फिर एक कपड़े की मदद से उसे खींच लें।