गर्मियों के मौसम में लोग पसीने की बदबू को लेकर काफी परेशान रहते हैं। कई बार पसीने की दुर्गंध की वजह से उन्हें लोगों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे वर्कआउट, स्ट्रेस, आहार-विहार और आनुवांशिक हार्मोन असंतुलन। आगे की स्लाइड्स में जानें कुछ ऐसे टिप्स जिसे अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं...
आलू का जादू
शरीर के जिस हिस्से से आपको पसीना आता है उन जगहों पर आलू के स्लाइस को रगड़कर आप पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।
फिटकरी और पुदीना
नहाने के पानी में आधे घंटे पहले फिटकरी और पुदीने की पत्तियों को डालकर रख दें। इस पानी से स्नान करने से शरीर में ठंडक और ताजगी का अहसास होता है और पसीने समस्या से छुटकारा मिलता है।
इत्र और गुलाब जल
आप चाहे तो नहाने के पानी में इत्र और गुलाब जल मिलाकर नहा सकते हैं। इससे पूरा दिन आपके शरीर में ताजगी और ठंडक बनी रहेगी। यह पसीने की बदबू को आने से रोकता है।
बर्फ का करें इस्तेमाल
शरीर के जिन हिस्सों से आपको ज्यादा दुर्गंध आने की समस्या हो, घर से बाहर निकलने के कुछ समय पहले उन जगहों पर बर्फ लगाएं। इससे ज्यादा पसीना नहीं आएगा।