आयुर्वेद में आंवला को एक औषधि माना गया है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ हमारे शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसका सेवन जितना हमारे लिए फायदेमंद है उतना ही इसका तेल भी हमें फायदा पहुंचाता है। वैसे तो लोग बाजार से आंवले का तेल लेकर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको बता दें यह उतना फायदा नहीं करता, क्योंकि उसमें बहुत सारे केमिकल्स मिले रहते हैं। आगे की स्लाइड में जानें इसके फायदे और घर पर तिल बनाने की विधि...
आंवले का तेल बनाने की विधि
आंवले का तेल बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को काटकर पेस्ट तैयार कर लें। अब आप इसे नारियल तेल में डालकर एक हफ्ते के लिए बंद कर दें। एक हफ्ते बाद इसे खोल कर किसी बोतल में छान लें। आपका आंवले का तेल तैयार है।
आंवले का तेल इस्तेमाल करने का तरीका
हफ्ते में दो बार अपनी उंगलियों के सहारे से अपने स्कैल्प पर तेल को लगाएं। तेल लगाने के बाद थोड़ी देर मसाज करें। 30 से 4o मिनट बाद शैंपू कर लें।
आंवले का तेल के फायदे
कैल्शियम, विटामिन सी, आयरन और फॉस्फोरस से भरपूर आंवले का तेल आपके बालों और स्कैल्प को हैल्दी रखता है। इसके अलावा आपके बालों को सफेद होने से रोकता है।