{"_id":"5b77e91b42c7924633076838","slug":"home-remediess-to-get-rid-of-dandruff","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डैंड्रफ ने कर रखा है परेशान तो अपनाएं ये 5 रामबाण घरेलू नुस्खे, हफ्तेभर में दिखेगा असर","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
डैंड्रफ ने कर रखा है परेशान तो अपनाएं ये 5 रामबाण घरेलू नुस्खे, हफ्तेभर में दिखेगा असर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 18 Aug 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
dandruff
इस मौसम में बालों में रूसी, खुजली और झड़ना आम बात है। इन परेशानियों से राहत पाने के लिए लोग कई तरह की दवाईयों व केमिकल का भी सहारा लेते हैं, लेकिन इसका भी उन्हें कोई खास फर्क नजर नहीं आता। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ कमाल के घरेलू उपाय जिन्हें आजमाने के बाद आपको कभी दोबारा ये परेशानी नहीं सताएगी...
lemon
नींबू
रूसी से छुटकारा पाने के लिए नींबू बहुत फायदेमंत तरीका है, लेकिन जरूरी है कि आपको इसका इस्तेमाल सही तरीके से आना चाहिए। अगर आप इसे सही से इस्तेमाल नहीं करेंगे तो आपके बाल रूखे हो सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए नारियल के तेल में नींबू को अच्छी तरह निचोड़ लेंष अब इस तेल से स्कैल्प में हल्की मसाज कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब बालों को अच्छी तरह धो लें।

tea tree oil
टी ट्री ऑयल
टी-ट्री ऑयल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो रूसी की परेशानी को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं। आप चाहे तो अपने शैंपू में कुछ बूंदें टी-ट्री ऑयल की मिलाकर हेयर वॉश कर सकते हैं। चार से पांच बार ऐसा करने से ही रूसी की समस्या खत्म हो जाएगी।

fenugreek
मेथी
मेथी का सेवन शरीर की कई समस्याओं से लड़ने में मददगार है। मेथी में प्रोटीन और अमीनो एसिड अच्छी मात्रा में होते हैं जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। मेथी के सेवन से बालों की जड़े मजबूत होती हैं जिससे स्कैल्प में रूसी नहीं होती। साथ ही इसमें लेसिथिन नामक रसायन होता है जो बालों को मजबूत बनाने में मददगार है। मेथी के सेवन के अलावा, इसका पैक भी बना सकते हैं। इससे न सिर्फ बालों से रूसी दूर होंगी बल्कि बालों की अच्छी कंडिशनिंग होगी।

baking soda
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से भी रूसी दूर हो सकती है। इसका पेस्ट बनाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं व बालों की जड़ों में लगाएं। तीन मिनट बाद बाल धो लें। बेकिंग सोडा बालों की गंदगी साफ करता है और केमिकल्स के असर को भी खत्म करता है। हफ्ते में एक बार इसके इस्तेमाल से आप रूसी से छुटकारा पा सकते हैं।