{"_id":"5b9f8b55867a557ec232d234","slug":"home-remedies-to-get-relief-from-mosquito-bites-itching","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मच्छर के काटते ही फौरन लगाएं ये 5 चीजें, नहीं होगी खुजली","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
मच्छर के काटते ही फौरन लगाएं ये 5 चीजें, नहीं होगी खुजली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 17 Sep 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी फैलाने वाले मच्छर शरीर से आपका खून पीने के साथ अपने पीछे कई बीमारियां भी छोड़ जाते हैं।आपको काटने वाला मच्छर चाहे आपको इन बीमारियों का शिकार बनाएं या न बनाएं लेकिन उसके काटने के बाद व्यक्ति को खुजली जरूर होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी इस खुजली से झटपट राहत पाना चाहते हैं तो तुरंत ये खास उपाय अपनाएं ।
Trending Videos
एंटी-हिस्टामिन क्रीम
मच्छर के काटने पर उस जगह एंटी-हिस्टामिन क्रीम या लोशन लगा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि मच्छर खून चूसते समय अपने डंक की मदद से व्यक्ति के शरीर में प्रोटीन को प्रवेश करवा देते हैं। जिससे बचने के लिए व्यक्ति की रोगप्रतिरोधक क्षमता उसकी मदद करती है। ऐसा करते समय व्यक्ति की रोगप्रतिरोधक क्षमता हिस्टामिन नाम का एक कंपाउंड रिलीज करती है।
यह कंपाउंड आपके सफेद रक्त कोशिकाओं या व्हाईट ब्लड सेल्स को उस प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर उस प्रोटीन से लड़ने में मदद करता है। हिस्टामिन नाम के इस कंपाउंड की वजह से भी व्यक्ति को खुजली और सूजन महसूस होती है। ऐसे ऑइंटमेंट जिनमे एंटीहिस्टामिन, एनाल्जेसिक और कोर्टिकोस्टेरॉयड का कॉम्बिनेशन पाया जाता है दर्द और खुजली दोनों से राहत पहुंचाता है।

नींबू
एक नींबू के टुकड़े करके उसे प्रभावित स्थान पर धीरे-धीरे मलते हुए नींबू का रस वहां लगाएं। सिट्रिक एसिड में थोड़े खुजलीशामक गुण पाए जाते हैं जो मच्छर के काटने पर होने वाली खुजली को कम करते हैं।

oatmeal
ओटमील
ओटमील अपने खुजलीनाशक गुणों के लिए जाना जाता है। मच्छर की खुजली मिटाने के लिए ओटमील का थोडा सा पेस्ट बनाकर उसे प्रभावित जगह पर लगायें। इस पेस्ट को लगाने के बाद सूखने दें। जब यह पेस्ट सूख जाए तो उसे धोकर साफ कर लें।

शहद
मच्छर के काटने पर होने वाली खुजली को कम करने के लिए शहद को प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा करने से आपको खुजली से तुरंत राहत मिलेगी।