मुंह के छाले अक्सर किसी का जूठा खा लेने या पेट में गर्मी होने से होते हैं। लेकिन जब तक ये ठीक न हो जाएं, न कुछ बोला जाता है न ढंग से खाया जा पाता है। इसलिए बिना दवा इसे जल्दी ठीक करने के आसान उपाय ये रहे।
घरेलू उपाय से दूर करें मुंह के छाले
मुंह के छालों को ठीक करने के लिए धनिया के दाने आयुर्वेदिक उपाय है। एक चम्मच धनिया के दानों को एक कप पानी में उबालें। पानी हटा दें औऱ उसे ठंडा होने दें। फिर उसे मुंह में डाल कर थोड़ी देर चूसते रहें। ऐसा दिन में 2-3 बार करें।
घरेलू उपाय से दूर करें मुंह के छाले
कुछ एसिडिक चीजें खा लेने से अगर छाले हुए हैं तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। ये जलन कम करता है और किटाणु मारता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में मिलाए औऱ पेस्ट बना कर छालों पर लगा लें। इसे दिन में कई बार करें। अगर पेस्ट नहीं बनाते हैं तो सीधे बेकिंग सोडा को भी छालों पर लगा सकते हैं। ध्यान रहे ये तोड़ी जलन देगा।
घरेलू उपाय से दूर करें मुंह के छाले
शहद छालों के दर्द से थोड़ा आराम देगा। इसमें माइक्रोब्स को भी मारने की क्षमता होती है। बस एक रुई में थोड़ा सा शहद डुबाएं और छालों पर लगाएं। इसी तरह आफ ग्लीसरीन और विटामिन ई का तेल भी लगा सकते हैं।
घरेलू उपाय से दूर करें मुंह के छाले
एलोवेरा कमाल की औषधी है। ये तो शोद भी कहते हैं कि ऐलो वेरा मुंह की सेहत के लिए बहुत अच्छा है। छालों पर चाहें तो एलो वेरा जेल लगा लें या सीधे इसका जूस ही पी लें। मुंह के साथ त्वचा के लिए भी बहुत कारगर होता है।