फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदलते मौसम में पेट दर्द और कब्ज की कर देगा छुट्टी हींग का ये जादुई काढ़ा

Sat, 11 Aug 2018 12:42 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 11 Aug 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
Get quick relief from stomach pain acidity gas indigestion with the help of hing or asafoetida kadha

खान-पान में गड़बड़ी या फिर दिनचर्या में अनियमितता की वजह से लोग अक्सर पेट दर्द के साथ कब्ज और एसिडिटी जैसी परेशानियों की शिकायत करने लगते हैं। जिसकी वजह से लोग अपनी इस परेशानी से निपटने के लिए एलोपैथी दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन इन दवाओं के शरीर पर कई दुष्प्रभाव पड़ते हैं जो वक्त के साथ देखने को मिलते हैं। ऐसे में इस तरह की समस्याओं से निजात पाने के लिए आप घर पर ही मौजूद कुछ आयुर्वेदिक उपचार आजमा सकते हैं। जिसमें सबसे फेमस है घर पर बना हींग का काढ़ा, जो पेट में होने वाली सभी समस्याओं से आपको तुरंत राहत दिलाता है। आइए जानते हैं कैसे बनता है ये हींग का काढ़ा। 

Get quick relief from stomach pain acidity gas indigestion with the help of hing or asafoetida kadha

घर पर बना ये आयुर्वेदिक हींग का काढ़ा सभी लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इस काढ़े को पीने से एसिडिटी से लेकर पेट गैस और पेट के मरोड़ से 5 मिनट में राहत मिल जाती है। आयुर्वेद में इस काढ़े को हींगाष्टक कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये 6 सामग्रियों से मिलकर बना होता है। 

Get quick relief from stomach pain acidity gas indigestion with the help of hing or asafoetida kadha
साम्रगी-
अजवायन- 1/2 चम्मच
शेपा (शतपुष्प बीज)- 1/2 चम्मच
हींग- 1/4 चम्म्च
काला नमक- स्वादअनुसार
मुलेठी- एक छोटा टुकड़ा 1 सेन्टीमीटर
सौंठ- एक टुकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Get quick relief from stomach pain acidity gas indigestion with the help of hing or asafoetida kadha
इस काढ़े को बनाने के लिए सबसे पहले सारी चीजों को 250 मिली लीटर पानी में एक साथ डालकर उबालें। 5 मिनट तक इसे अच्छी तरीके से उबलने दें और उसके बाद इसे छान लें। खाना खाने के आधे घंटे के बाद इस काढ़े के सेवन से आपकी पाचन क्रिया बेहतर होगी। अगर आपके शिशु को पेट दर्द या कब्ज की समस्या हो रही है तो इस काढ़े को चम्मच से पिलाएं। 10 मिनट में ही दर्द दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
Get quick relief from stomach pain acidity gas indigestion with the help of hing or asafoetida kadha
इसके अलावा कब्ज से दर्द से राहत पाने के लिए अधिक पानी, फल और सब्जी व फाइबर व होल व्हीट का सेवन बढ़ाना चाहिए। इसेक अलावा डाइट में मिनरल मैग्नीशयम का सेवन करना शुरू कर देनी चाहिए। रात को सोने से पहले मिनरल सप्लीमेंट की एक खुराक खाएं और सुबह आपका पेट साफ हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed