{"_id":"5aaa2a034f1c1bbf088b5514","slug":"cost-effective-home-remedy-of-garlic-to-get-rid-of-moles-overnight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चेहरे से हटाना चाहते हैं अनचाहे तिल, लहसुन का ये अचूक नुस्खा देगा राहत","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
चेहरे से हटाना चाहते हैं अनचाहे तिल, लहसुन का ये अचूक नुस्खा देगा राहत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
चेहरे पर जरूरत से ज्यादा तिल उसकी खूबसूरती बढ़ाने की जगह उसे बिगाड़ देते हैं। ऐसे में मन करता है कि कैसे भी करके इन अनचाहे तिलों से छुटकारा मिल जाए। इन तिलों को हटाने के लिए लोग कई तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी का भी सहारा लेते हैं। जो कि काफी महंगी होने के साथ साइड इफेक्ट्स से भरी होती है। अगर आपके शरीर में भी कई अनचाहे तिलों ने अपना घर बनाया हुआ है तो उन्हें हटाने के लिए इनके दुश्मन लहसुन की मदद लीजिए। आइए जानते हैं कैसे....
Trending Videos
सामग्री-
एक लहसुन की फांक
कॉटन का कपड़ा
एक लहसुन की फांक
कॉटन का कपड़ा
विधि-
-सबसे पहले लहसुन की फांक को पीसकर उसका पेस्ट तैयार कर लें।
-लहसुन के इस पेस्ट को उस जगह लगाएं जहां से आप तिल हटाना चाहते हैं।
-तिल पर पेस्ट लगाने के बाद उस पर सूती का कपड़ा बांध दें।
-इस कपड़े को रातभर बंधा रहने दें।
-सबसे पहले लहसुन की फांक को पीसकर उसका पेस्ट तैयार कर लें।
-लहसुन के इस पेस्ट को उस जगह लगाएं जहां से आप तिल हटाना चाहते हैं।
-तिल पर पेस्ट लगाने के बाद उस पर सूती का कपड़ा बांध दें।
-इस कपड़े को रातभर बंधा रहने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
mole
अच्छे रिजल्ट पाने के लिए इस उपाय को दिन में 2-3 बार करें और हफ्ते में 3 बार जरूर दोहराएं। ध्यान दें लहसुन के पेस्ट की वजह से पहले दिन तिल पर पपड़ी बनेगी। धीरे-धीरे इसका आकार छोटा होकर गायब हो जाएगा। याद रखें आपको तिल पर बनने वाली पपड़ी को अपने हाथों से नहीं हटाना है।
विज्ञापन
Apple Cider Vinegar
इसके अलावा आप तिल हटाने के लिए सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेब का सिरका, रूई, डॉक्टरी टेप चाहिए। तिल हटाने के लिए सबसे पहले रूई को सिरके में डालकर उसे तिल पर लगाएं। उसके बाद सिरके में भिगी हुई रूई को तिल पर चिपकाए रखने के लिए डॉक्टरी टेप का इस्तेमाल करें। अब इसे करीब 5-6 घंटे तक लगा रहने दें।