सिरदर्द के वैसे तो कई कारण है लेकिन सिर की नसों से अधिक खून बह जाने या फिर रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) बढ़ जाने या कम होने से भी सिर दर्द होता है। जानिए चीन की प्राचीन सभ्यता में सिर दर्द का इलाज काली मिर्च के कुछ घरेलू नुस्खे के साथ कैसे किया जाता था।
पढ़ें-रोजाना सोने से पहले पिएं ये जूस, बढ़ी तोंद से जल्द मिल सकता है छुटकारा
चीन में अगर किसी व्यक्ति के सिर में दर्द होता था तो उसे 7 काली मिर्च के साथ दो चम्मच देसी घी चबा चबा कर खाने की सलाह दी जाती थी। इस नुस्खे से माइग्रेन जैसा दर्द भी धीरे धीरे ठीक होता जाता है ।
इसके अलावा जो लोग माइग्रेन के दर्द से पीड़ित रहते हैं उन्हें कपूर को घी में मिलाकर सिर पर हल्के हाथों से लगाते हुए कुछ देर मालिश कीजिए।
नोट- इस नुस्खे को आजमाने के बाद भी अगर आपके सिर का दर्द ठीक नहीं होता तो किसी अच्छे डॉक्टर से पर्रामश अवश्य ले लें।