त्वचा की रंगत निखारने के लिए-
त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल कीजिए। ग्लिसरीन को गुलाबजल में मिलाकर लगाएं, इससे आपकी त्वचा की रंगत निखरेगी।
गले के दर्द से निजाद दिलाता है ग्लिसरीन, जानिए और फायदे
होंठ को गुलाबी बनाने के लिए-
ग्लिसरीन को गुलाबजल और नींबू के रस में मिलाइए। इस घोल को रोज रात में अपने होंठों पर लगाइए और सूख जाने पर धो डालिए। आपके होंठ गुलाब की तरह गुलाबी हो जाएंगे।
गले के दर्द से निजाद दिलाता है ग्लिसरीन, जानिए और फायदे
बालों को मुलायम बनाने के लिए-
ग्लिसरीन को पानी में मिलाइए और शैंपू करने के बाद बालों में कंडीशनर की तरह लगाए। इसको लगाने से आपके बाल मुलायम और रेशमी होंगे।
गले के दर्द से निजाद दिलाता है ग्लिसरीन, जानिए और फायदे
फटी एड़ियों से निजाद पाने के लिए-
फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए रोज रात को एड़ियों में ग्लिसरीन लगाएं और मोजे पहन लें। पैर मुलायम हो जाएंगे।
गले के दर्द से निजाद दिलाता है ग्लिसरीन, जानिए और फायदे
5 of 7
- फोटो : healthy vegan style
मुंह के छाले से छुटकारा पाने के लिए-
अगर मुंह में छाले हो गए हैं तो ग्लिसरीन को रुई में डूबाकर छालों पर लगाएं। छाले एकदम ठीक हो जाएंगे।