फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश में अक्सर बालों में हो जाती है रूसी तो ये उपाय देंगे झटपट राहत

Sun, 22 Jul 2018 08:12 AM IST
लाइफस्टाइल, अमर उजाला
लाइफस्टाइल, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
5 Effective home remedies to prevent dandruff

अगर आप भी बारिश का मजा लेने से सिर्फ इसलिए कतराते हैं क्योंकि इसके पानी में भीगने के बाद आपके बालों में रूसी और हेयर फॉल जैसी समस्याएं होने लगती हैं तो अब टेंशन छोड़ दीजिए और जमकर बारिश की फुहारों का मजा लीजिए। मुंबई के कॉस्मेटिक सर्जरी एंड स्किन इंस्टिट्यूट के एमडी व कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. मोहन थॉमस से जानिए, रूसी के उपचार के प्रभावी उपायों के बारे में।  



बालों में रूसी की समस्या इस मौसम में जितनी आम है, उतना ही कठिन है इससे पूरी तरह छुटकारा पाना।स्कैल्प की त्वचा के छोटे-छोटे टुकड़े, जिसे हम रूसी कहते हैं, बालों से जुड़ी कई बड़ी समस्याओं का सबब हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं आखिर कैसे इस बालों के दुश्मन को दूर भगाया जा सकता है। 

5 Effective home remedies to prevent dandruff
नींबू
नींबू के गुण त्वचा की सफाई से लेकर वजन घटाने तक के लिए अहमियत रखते हैं। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड अच्छा क्लींजर है। ऐसे में बालों में रूसी की समस्या से छुटकारा पाने का भी यह कारगर और सुलभ उपाय है। इसके लिए बाल गीले करके एक नींबू का रस स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और पांच मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद स्कैल्प को पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार स्कैल्प पर नींबू लगाने से बालों में रूसी की समस्या दूर हो जाएगी।
5 Effective home remedies to prevent dandruff
मेथी
मेथी का सेवन शरीर की कई समस्याओं से लड़ने में मददगार है। मेथी में प्रोटीन और अमीनो एसिड अच्छी मात्रा में होते हैं जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। मेथी के सेवन से बालों की जड़े मजबूत होती हैं जिससे स्कैल्प में रूसी नहीं होती। साथ ही इसमें लेसिथिन नामक रसायन होता है जो बालों को मजबूत बनाने में मददगार है। मेथी के सेवन के अलावा, इसका पैक भी बना सकते हैं। इससे न सिर्फ बालों से रूसी दूर होंगी बल्कि बालों की अच्छी कंडिशनिंग होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 Effective home remedies to prevent dandruff
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से भी रूसी दूर हो सकती है। इसका पेस्ट बनाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं व बालों की जड़ों में लगाएं। तीन मिनट बाद बाल धो लें। बेकिंग सोडा बालों की गंदगी साफ करता है और केमिकल्स के असर को भी खत्म करता है। हफ्ते में एक बार इसके इस्तेमाल से आप रूसी से छुटकारा पा सकते हैं।
 
विज्ञापन
5 Effective home remedies to prevent dandruff

नीम
एस्पिरिन न केवल पेनकिलर के रूप में प्रभावी है बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद है। एक एस्पिरिन को पीस लें और शैंपू में मिलाकर बालों को इससे धोएं। इस प्रक्रिया को सप्ताह में कम से कम तीन बार दोहराएं। अगर कुछ हर्बल ट्राई करना चाहते हैं तो नीम भी रूसी दूर करने में मददगार है। आधा कम पानी नीम की चार पत्तियां उबाल लें और रात भर छोड़ दें। बालों को इससे साफ करें और फिर शैंपू का इस्तेमाल करें। हफ्ते में तीन बार कम से कम इसका इस्तेमाल करने से रूसी की समस्या खत्म हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed