{"_id":"61baba0d7963702c6f6d415c","slug":"winter-recipe-easy-quick-fluffy-omelette-with-this-trick","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: मिनटों में तैयार हो जाएगा ये स्वादिष्ट नाश्ता, पोषण मिलेगा भरपूर","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: मिनटों में तैयार हो जाएगा ये स्वादिष्ट नाश्ता, पोषण मिलेगा भरपूर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 16 Dec 2021 09:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
omelette
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सर्दियों की सुबह अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जिसमे समय भी ना लगे और सबका पेट भी भर जाए। तो अंडा सबसे बेस्ट विकल्प है। इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत की भी जरूरत नही होगी। साथ ही बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी का पेट भी भर जाएगा। वहीं अंडा प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत है तो इसे खाने से पोषण भी मिलेगा। वैसे तो अंडे का आमलेट सभी खाते होंगे। लेकिन इसे थोड़ा सा नया अंदाज देकर और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।
2 of 5
अंडा बनाम दूध
- फोटो : सोशल मीडिया
आमलेट बनाने के लिए जरूरत होगी मात्रा के अनुसार तीन से चार अंडे। जिन्हें अच्छे तरीके से फेंटा गया हो। साथ में आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, एक प्याज बारीक कटा हुआ, एक टमाटर बारीक छोटे टुकड़ों में कटा हुआ, एक शिमला मिर्च छोटे टुकड़ों में कटा हुआ, एक चुटकी बेकिंग सोडा।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बेकिंग सोडा़ के इस्तेमाल से आमलेट फूले हुए बनेंगे। वहीं इनका स्वाद भी लाजवाब होगा। बस इस तरीके से फूले हुए आमलेट बनाने के लिए एक बाउल में अंडे को अच्छी तरीके से फेंट लें। फिर इसमे लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर. नमक स्वाद के अनुसार, अच्छी तरीके से कटा हुआ प्याज, अदरक, टमाटर और शिमला मिर्च। इन सारी सब्जियों को मिलाकर अच्छी तरीके से अंडे के फेंटे हुए मिक्सचर में मिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंडा
अब पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोड़ा लेकर मिलाएं और इसे फेंटे हुए अंडे के मिक्सचर में डाल दें। इसकी मदद से अंडे के फूले हुए आमलेट बनकर तैयार होंगे। अब एक पैन में मक्खन डालकर गर्म करें। फिर इस पैन में तैयार अंडे का मिश्रण डालें।
विज्ञापन
5 of 5
omelette
- फोटो : Pixabay
मिश्रण पैन में जाते ही पकने लगेगा और हल्का सा फूल जाएगा। अब इस तैयार आमलेट को पलट कर दोनों तरफ से अच्छी तरह से पका लें। पैन से उतारकर तैयार आमलेट को गर्मागर्म सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।