फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटापा कम करने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाती है शिमला मिर्च, जानिए इसके नायाब फायदे

Fri, 28 Feb 2020 08:26 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 28 Feb 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
weight loss tips benefits of capsicum
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शिमला मिर्च एक ऐसी सब्जी है जिसे वह लोग भी खाते हैं जिन्हें हरी मिर्च से परहेज है। शिमला मिर्च का उपयोग लोगों के कुछ पसंदीदा व्यंजनों में खास तौर पर किया जाता है जैसे नूडल्स, मंचूरियन, पास्ता आदि। लेकिन क्या आपको पता है कि आप शिमला मिर्च का सेवन कर मोटापे की समस्या को मात दे सकते हैं। जी हां, शिमला मिर्च में विटामिन सी, विटामिन ए और बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व आपको चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में सहायता करते हैं साथ ही मोटापे की समस्या से लड़ने में भी काफी कारगर होते हैं। आइए जानते हैं सबकी पसंदीदा शिमला मिर्च के कुछ और फायदों के बारे में...

weight loss tips benefits of capsicum
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मोटापे को रखे दूर
शिमला मिर्च वजन घटाने में मददगार होती है। शिमला मिर्च में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है इसी कारण से इसके सेवन से बजन बढ़ने की संभावना बेहद कम होती है। शिमला मिर्च मेटाबॉलिज्म को बेहतर करती है जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है।

weight loss tips benefits of capsicum
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इम्यूनिटी बढ़ाए
शिमला मिर्च शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में काफी मदद करती है। प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ शिमला मिर्च दिमाग को तेज बनाने में भी अहम योगदान देती है और इसका प्रमुख कारण यह है कि शिमला मिर्च में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा शिमला मिर्च स्ट्रेस को भी कम करती है और अस्थमा व कैंसर जैसी बीमारियों से भी लड़ने में काफी कारगर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weight loss tips benefits of capsicum
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दिल का रखे ख्याल
शिमला मिर्च कई तरह की हृदय समस्याओं से आपको बचाती है। इसकी वजह है शिमला मिर्च में मौजूद फलेवॉनाइड्स जो हृदय रोगों से शरीर की रक्षा करता है। फलेवॉनाइड्स पूरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई सुचारू रूप से होने में भी सहायक है जिसके कारण हार्ट पंपिंग में किसी तरह की परेशानी नहीं होती।

विज्ञापन
weight loss tips benefits of capsicum
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पोषक तत्वों से भरपूर
शिमला मिर्च पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, फलेवानाइॅड्स, अल्कालॉइड्स और टैनिन्स पाए जाते हैं। शिमला मिर्च में मौजूद अल्कालॉइड्स एंटी−इंफलेमेटरी, एनलजेस्टिक और एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed