फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: गर्मियों में बनाएं सत्तू से सेहतमंद ड्रिंक्स, ये रही दो अलग रेसिपी

Wed, 18 May 2022 03:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 18 May 2022 03:08 PM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Sattu Drink for Summer with Different Flavours Know Recipe in Hindi
sattu - फोटो : iStock

गर्मियों में तेज धूप और लू से बचने के लिए पानी के साथ ही हेल्दी ड्रिंक्स का भी सेवन करना जरूरी है। ये शरीर को तरोताजा रखने में मदद करते हैं। वैसे तो बाजार में बहुत सारे मॉकटेल और एनर्जी ड्रिंक्स मिल जाते हैं। लेकिन घर में बने देसी ड्रिंक ज्यादा फायदेमंद है। सत्तू से बना ड्रिंक लू और गर्मी से बचाने में मदद करता है। आगे की स्लाइड में जानें सत्तू से बनीं दो ड्रिक्स की रेसिपी। 

Today’s Kitchen Make Sattu Drink for Summer with Different Flavours Know Recipe in Hindi
sattu
सत्तू की समर ड्रिक की सामग्री

समर ड्रिंक बनाने के लिए जरूरत होगी आधा कप सत्तू, पुदीने के पत्ते, नींबू का रस, हरी मिर्च, भुना जीरा, काला नमक और साधारण नमक स्वादानुसार।

Today’s Kitchen Make Sattu Drink for Summer with Different Flavours Know Recipe in Hindi
sattu - फोटो : iStock
समर ड्रिंक को बनाने की विधि
सत्तू का ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले सत्तू को किसी बर्तन में डालकर ठंडे पानी के साथ घोल लें। फिर इस सत्तू में काला नमक, भुने हुए जीरे का पाउडर, हरी मिर्च के कुछ टुकड़े, पुदीना की पत्तियां, नींबू का रस डालें। अब इस सारे मिश्रण को अच्छी तरह से मिला दें। सत्तू की ड्रिंक को और भी ज्यादा ठंडक देने के लिए इसमे बर्फ के टुकड़े मिला दें।. बस गिलास में पलटें और पुदीने की पत्तियों को ऊपर से सजाकर सर्व करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Sattu Drink for Summer with Different Flavours Know Recipe in Hindi
sattu - फोटो : getty images
सत्तू से बनाए मिल्क शेक

आमतौर पर सत्तू से बनीं नमकीन ड्रिंक बहुत से लोग पीना पसंद करते हैं। लेकिन आप चाहें तो सत्तू का बना मिल्क शेक भी ट्राई कर सकती हैं। ये काफी टेस्टी और फयदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए जरूरत होगी एक दूध, दो चम्मच सत्तू, दो चम्मच रोज सीरप, पचास ग्राम बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर, गुलाब की पंखुड़ियां सजाने के लिए।

विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Sattu Drink for Summer with Different Flavours Know Recipe in Hindi
sattu milkshke
सत्तू का मिल्कशेक

सत्तू का मिल्कशेक बनाने के लिए दूध को उबालकर ठंडा कर लें। अगर पहले से ठंडा और उबला दूध है तो उसे ही लें। किसी बर्तन में जितना मिल्कशेक बना है उतनी मात्रा में दूध निकाल लें। फिर इसमे सत्तू का पाउडर मिलाकर चलाएं। जिससे कि सारा सत्तू दूध में घुल जाए। फिर इस सत्तू और दूध के मिश्रण में रोज सीरप दो चम्मच और सारे ड्राई फ्रूट्स डाल दें। अगर आप मीठा ज्यादा पसंद करती हैं तो अलग से चीनी या फिर सीरप की मात्रा को बढा सकती हैं। गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और सत्तू का मिल्कशेक पलटकर गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed