फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mango Custard: मैंगो पुडिंग को कस्टर्ड के ट्विस्ट के साथ बनाएं इस रेसिपी से, 10 मिनट में हो जाएगी तैयार

Sat, 13 Jul 2024 09:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 13 Jul 2024 09:06 AM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Mango Custard Pudding Know Delicious Recipe in Hindi
मैंगो कस्टर्ड पुडिंग - फोटो : Istock

गर्मियों के मौसम में बाजारों में आम बिकने लगे हैं। बच्चे हो या बड़े, अधिकतर लोगों को गर्मी का यह मौसमी फल पसंद होता है। मीठा मीठा आम गर्मी के दिनों में खाने का मजा ही अलग होता है। वहीं आम से कई तरह की रेसिपी भी बनती हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए अक्सर लोग आम की ठंडाई, मैंगो शेक आदि बनाकर पीते हैं। यह तो आम की सामान्य ड्रिंक है, जो गर्मियों में लगभग सभी को मिल जाती है। लेकिन आप आसानी से मैंगो पुडिंग भी बना सकते हैं। हालांकि अगर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो मैंगो पुडिंग को कस्टर्ड के ट्विस्ट के साथ बना सकते हैं। मैंगो कस्टर्ड पुडिंग खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। वहीं इसे बनाने में बहुत कम समय भी लगता है। कम सामग्री के साथ आम की लजीज रेसिपी मिनटों में तैयार करके बच्चों या फिर किसी मेहमान के आने पर उसे झटपट बनाकर सर्व कर सकते हैं। चलिए जानते हैं मैंगो कस्टर्ड पुडिंग की आसान रेसिपी।

Today’s Kitchen Make Mango Custard Pudding Know Delicious Recipe in Hindi
मैंगो कस्टर्ड पुडिंग - फोटो : iStock

मैंगो कस्टर्ड पुडिंग बनाने की सामग्री

2 कप दूध+ आधा कप दूध, दो चम्मच कस्टर्ड पाउडर, चीनी, एक बड़ा आम
 

Today’s Kitchen Make Mango Custard Pudding Know Delicious Recipe in Hindi
मैंगो कस्टर्ड पुडिंग - फोटो : iStock

मैंगो कस्टर्ड पुडिंग बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- दो कप दूध उबलने के लिए गैस पर रखें।

स्टेप 2-तब तक आधा कप ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर अच्छे से मिलाकर इसे उबले हुए दूध के साथ मिक्स कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Mango Custard Pudding Know Delicious Recipe in Hindi
मैंगो कस्टर्ड पुडिंग - फोटो : Pixabay

स्टेप 3- दो मिनट के लिए धीमी आंच पर दूध को पका लें। फिर इसमें चीनी मिलाकर गैस बंद कर दें।

स्टेप 4- जब तक दूध ठंडा हो, तब तक आम को धोकर छील लें। मिक्सर में डाल कर आम की प्यूरी बना लें।

विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Mango Custard Pudding Know Delicious Recipe in Hindi
मैंगो कस्टर्ड पुडिंग - फोटो : Pixabay

स्टेप 5- अब एक सर्विंग गिलास में मैंगो प्यूरी और कस्टर्ड दूध को थोड़ा थोड़ा करके एक के ऊपर एक डालें।

स्टेप 6- गिलास को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

ऊपर से नट्स या मैंगो पीस से सजाते हुए ठंडा ठंडा सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed