फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: बची हुई दाल से तैयार करें पकौड़ा, ये रही बनाने की विधि

Mon, 18 Apr 2022 12:55 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 18 Apr 2022 12:55 PM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen Leftover Dal Pakoda Recipe In Hindi
दाल के पकौड़े - फोटो : iStock

घर में बचे खाने को फेंकने के सिवाय कोई विकल्प नहीं समझ आता। खासतौर पर अगर दाल बच गई हो। लंच में बची दाल को अगर दोबारा खाने का मन नहीं करता। तो इससे स्वादिष्ट पकौड़े बनाकर तैयार किए जा सकते हैं। वैसे बचे हुए चावलों के पकौड़े तो कई लोग बनाते हैं। लेकिन दाल से बना पकौड़ा भी बेहद स्वादिष्ट लगता है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा बचे हुए दाल से बना पकौड़ा। 

Today’s Kitchen Leftover Dal Pakoda Recipe In Hindi
ब्रेड - फोटो : Pixabay
बची हुई दाल से पकौड़ा बनाने की सामग्री

बची हुई तूर की दाल एक कप, बेसन एक कप, नमक स्वादानुसार क्योंकि दाल में पहले से ही नमक होता है। लाल मि्र्च पाउडर, हल्दी पाउडर, पानी, अदरक घिसा हुआ एक चम्मच, हरी मिर्ची दो से तीन कटी हुई, प्याज बारीक कटा हुआ, धनिया की पत्ती, ब्रेड, तेल। 

Today’s Kitchen Leftover Dal Pakoda Recipe In Hindi
बेसन
दाल से पकौड़े बनाने की विधि

बची हुई दाल को मिक्सर में डालकर पीस लें। इस दाल में बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। थोड़ा सा पानी डालें और गाढ़ा घोल तैयार कर लें। अब मिक्सर के जार से इस घोल को निकालकर किसी कटोरे में पलट लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen Leftover Dal Pakoda Recipe In Hindi
बेसन - फोटो : iStock

अब इस गाढ़े घोल में अदरक, हरी मिर्ची, प्याज, धनिया की पत्तियां मिक्स कर लें। अब ब्रेड लेकर इसे तिकोने आकार में काट लें। आप चाहें तो ब्रेड स्लाइस के दो टुकड़े करें या फिर चार टुकड़े कर लें। अब किसी कड़ाही को गर्म करें और उसमे तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो ब्रेड को दाल के घोल में डुबोकर गर्म तेल में डालें। इन्हें सुनहरा होने तक तलें। तेल से बाहर निकालकर इन पकौड़ों का अतिरिक्त तेल टिश्यू पेपर पर सुखा दें। 

विज्ञापन
Today’s Kitchen Leftover Dal Pakoda Recipe In Hindi
ब्रेड पकौड़ा बनाने की रेसिपी - फोटो : instagram/ruchiblazey
तैयार हैं गर्मागर्म दाल के पकौड़ं। इनका स्वाद लाजवाब लगेगा और हर किसी को पसंद भी आएगा। बस इसे केचप के साथ सर्व करें। आप चाहें तो बेसन की जगह पर सूजी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed