बारिश के मौसम में शाम की चाय के साथ पकौडों का मजा ही अलग होता है। इसे लगभग हर कोई खाना चाहता है। लेकिन अगर आप आज शाम चाय के साथ पकौड़े नहीं बनाना चाहतीं तो ट्राई करें अनियन रिंग्स। इसे बनाना मुश्किल नही है और ना ही ज्यादा समय लगेगा। बस प्याज को गोल काटकर यूं ब्रेड क्रम्ब्स में लपेंटे। इसका स्वाद साधारण प्याज के पकौड़ों से बिल्कुल अलग होगा। तो चलिए जानें क्या है प्याज के रिंग्स बनाने की रेसिपी।
Recipe: बारिश के मौसम में पकौड़े नहीं बनाएं प्याज के रिंग्स, स्वाद है लाजवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन से चार प्याज, सौ ग्राम मैदा, कॉर्न फ्लोर दो चम्मच, चिली फ्लेक्स एक चम्मच, ब्रेड क्रम्ब्स या फिर कॉर्न फ्लेक्स को भी क्रश कर भी इस्तेमाल में ला सकती हैं, मिक्स्ड हर्ब्स, तेल तलने के लिए नमक स्वादानुसार।
अनियन रिंग्स बनाने के लिए बड़े साइज की प्याज को लें। इससे रिंग बड़े बनेंगे और दिखने में भी खूबसूरत लगेंगे। सबसे पहले प्याज को एक इंच मोटे टुकड़े गोल आकार में काट लें। प्याज के गोल रिंग को अलग-अलग कर लें। इससे एक प्याज में ही कई सारे रिंग निकल आएंगे। आपके दो से तीन प्याज में ही पर्याप्त मात्रा में रिंग बनकर तैयार हो जाएंगी।
अब किसी बाउल में मैदा लें। साथ में कॉर्न फ्लोर को मिला लें। दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसमे नमक स्वादानुसार डालें। साथ में मिक्स्ड हर्ब्स, चिली फ्लेक्स भी डालें। अब इस मिश्रण में पानी डालें। पानी उतना ही डालें जिससे कि इसका गाढ़ा घोल बनकर तैयार हो जाए। बस घोल में गांठ ना रह जाएं।
कड़ाही में तेल डालकर गैस पर रखें और गर्म करें। जब ये तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो प्याज के रिंग को मैदा और कॉर्नफ्लोर के घोल में डालें। एक प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स या फिर कॉर्न फ्लोर को क्रश कर साथ में रख लें। घोल से प्याज के रिंग को निकालकर ब्रेड क्रम्ब्स वाली प्लेट में रखें और इस पर अच्छे से कोट करें। फिर इसे एक बार फिर से मैदा के घोल में डालें। जब ये अच्छे से कोट हो जाए तो गर्म तेल में डालकर सुनहरा तलें। बस तैयार है अनियन रिंग्स, इन्हें गर्मागर्म शाम की चाय के साथ बड़ों और बच्चों को सर्व करें।