{"_id":"674d71b0dfb0717fcd05778a","slug":"tips-to-make-sarson-ka-saag-at-home-in-hindi-2024-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips To Make Saag: साग बनाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, ऐसा स्वाद मिलेगा कि बच्चे भी चट कर जाएंगे प्लेट","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Tips To Make Saag: साग बनाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, ऐसा स्वाद मिलेगा कि बच्चे भी चट कर जाएंगे प्लेट
Tips To Make Saag: सर्दियों का मौसम आते ही लोगों की जुबान चटकारे लेने के लिए तैयार हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में बाजार में तमाम सब्जियों के साथ-साथ साग भी मिलने लगता है। ऐसे में देसी खाने के लालच में हर घर में सरसों का साग और मक्के की रोटी तो बनती ही है। लोग इसे सफेद मक्खन, गुड़, मठ्ठा और अचार के साथ काफी चाव से खाना पसंद करते हैं।
वैसे तो साग खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन बच्चे इसके नाम से ही मुंह बनाने लगते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आपके द्वारा बनाया गया साग न सिर्फ घर के बड़े बल्कि बच्चे भी चाव से खाएं। इन टिप्स को फॉलो करके यदि आप साग बनाएंगी तो बच्चे प्लेट तो चट कर ही जाएंगे, साथ ही में वो इसे दोबारा मांगने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
2 of 7
अच्छे से साफ करें
- फोटो : Freepik.com
अच्छे से साफ करें
कई बार जल्दबाजी में लोग साग को साफ नहीं करते हैं, जिस वजह से मिट्टी के कण उसमें रह जाते हैं और साग का स्वाद बिगड़ जाता है। ऐसे में साग को अच्छे से धोएं ताकि मिट्टी, धूल, और कीटनाशक पूरी तरह से निकल जाएं। इसे पानी में थोड़ी देर भिगोकर रखने के बाद धोना अधिक प्रभावी होता है।
3 of 7
बहुत बारीक न काटें
- फोटो : Adobe stock
बहुत बारीक न काटें
ज्यादातर लोगों को लगता है साग को मिक्सी में पीसने या फिर उसे महीन काटने से स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। जबकि ऐसा नहीं है। महीन काटने की वजह से साग के पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। ऐसे में साग को सही भागों में ही काटें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ज्यादातर देर तक न उबालें
- फोटो : Adobe stock
ज्यादातर देर तक न उबालें
साग को अधिक देर तक न उबालें, क्योंकि इससे इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। यदि उबालना जरूरी हो, तो इसे थोड़े समय के लिए धीमी आंच पर पकाएं। ध्यान रखें कि इस दौरान गैस हल्की ही होनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
ज्यादा मसाले न मिलाएं
- फोटो : Adobe stock
ज्यादा मसाले न मिलाएं
साग में ज्यादा मसालों का इस्तेमाल नहीं किया जाता। इसे बनाने के लिए हल्के मसालों का उपयोग करें ताकि साग का प्राकृतिक स्वाद बना रहे। सरसों का तेल या घी साग के स्वाद को और बढ़ाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।