फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद है पोहा और खिचड़ी

Tue, 17 Sep 2019 09:59 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 17 Sep 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
PM Modi birthday favourite food and lifestyle
- फोटो : social media

17 सितंबर 1950 को जन्मे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष पूरे 69 साल के हो जाएंगे। इस उम्र में भी ऊर्जा से भरपूर मोदी जी किसी भी नौजवान से ज्यादा कार्य करने की क्षमता रखते हैं। उनकी इस ऊर्जा और सक्रिय दिनचर्या के लिए जिम्मेदार हैं प्रधानमंत्री का भोजन जो कि शुद्ध शाकाहारी और पोषण से भरपूर रहता है। सुबह के नाश्ते में पोहा और भोजन में खिचड़ी उनकी सबसे ज्यादा पसंदीदा डिश में से एक है। तो आइए जाने कैसे बनती है मोदी जी की पसंदीदा खिचड़ी और पोहा।




 
PM Modi birthday favourite food and lifestyle
 कैसे बनती है मोदी जी की पसंदीदा खिचड़ी
आवश्यक सामग्री

आधा कप चावल, आधा कप अरहर या उरद की दाल, एक छोटा चम्मच जीरा, बारीक कटा हुआ प्याज, एक छोटा टुकड़ा बारीक कटा अदरक, एक हरी मिर्च, एक टमाटर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार

PM Modi birthday favourite food and lifestyle
- फोटो : instagram
खिचड़ी बनाने की विधि

चावल और दाल को अच्छी तरह से धो लें। कुकर को गर्म करें और उसमें जीरे का तड़का लगाएं, इसके बाद प्याज डालकर अच्छी तरह से भून लें और उसमें अदरक, मिर्च और टमाटर डालें। साथ ही हींग और हल्दी पाउडर डालें। सब को अच्छी तरह से भूनने के बाद इसमें धुले हुए चावल और दाल मिलाएं, साथ में स्वाद के अनुसार नमक डाले और चावल डूबने तक पानी मिलाकर प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद कर दें। छह से सात सीटी के बाद गैस की आंच को बंद कर दें। लीजिए तैयार है गर्मागर्म पोषण से भरपूर खिचड़ी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi birthday favourite food and lifestyle
- फोटो : instagram
पोहा बनाने की विधि
आवश्यक सामग्री

डेढ़ कप पोहा या चिवड़ा, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच चीनी, दो उबले हुए आलू, एक प्याज, थोड़ी सी भूनी मूंगफली, एक चम्मच जीरा, करी पत्ता, काली मिर्च कुटी हुई, हरी मिर्च एक, दो चम्मच नींबू का रस।


 
विज्ञापन
PM Modi birthday favourite food and lifestyle
- फोटो : instagram
पोहा बनाने की विधि 

पोहा या चिवड़ा को धोकर पानी छानकर अच्छे से पांच मिनट के लिए किनारे रख दें। इसमें हल्दी, चीनी और नमक मिलाएं। कड़ाही में तेल गर्म करें और उबले हुए आलू को फ्राई करें। फ्राई करते समय इसमें पिसी हुई लाल मिर्च और नमक भी डालें। एक अलग कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा चटकाएं साथ ही हरी मिर्च, करी पत्ता और पेपर कार्न भी डालें। अब कड़ाही में भुनी हुई मूंगफली डालें और दो मिनट तक फ्राई करें। अब इस मिश्रण में उबले आलू और पोहा या चिवड़ा डालें। गैस की आंच बंद करने के बाद नींबू का रस डालें और धनिया की पत्ती से सजाने के बाद गर्मागर्म परोसें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed