फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनाएं लौकी से स्वादिष्ट चीला, बेसन और सूजी का चीला भी भूल जाएंगे

Sun, 27 Dec 2020 08:57 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 27 Dec 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
not besan try lauki bottle gourd ghiya cheela recipe
लौकी
सुबह के नाश्ते के लिए सबसे आसान और सेहतमंद नाश्ता चीला होता है। बेसन से लेकर सूजी और मूंग। चीले बहुत सी चीजों से मिलाकर बनाए जाते हैं। यहां तक कि आलू का भी चीला बनता है। लेकिन इस बार नाश्ते में लौकी से बना चीला ट्राई करें। बाकी सारे तरह के चीलों का स्वाद आप बेशक भूल जाएंगे। तो चलिए जानें कैसे बनेगा लौकी का लाजवाब चीला। जिसे खाने के बाद बड़े क्या बच्चे भी दोबारा बनाने की फरमाइश करेंगे। 

 

not besan try lauki bottle gourd ghiya cheela recipe
chilla - फोटो : Facebook
लौकी का चीला बनाने की सामग्री
  • दो लौकी
  • दो चम्मच सूजी
  • आधा कप बेसन
  • नमक स्वाद अनुसार
  • तेल
  • तीन हरी मिर्च
  • दो चम्मच अजवाइन
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • कटी हुई हरी धनिया
not besan try lauki bottle gourd ghiya cheela recipe
lauki chilla - फोटो : facebook
सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह से घिस लें।फिर इस लौकी से निकलने वाले पानी को अच्छे से निथारकर अलग कर लें। अब इसमें सूजी और बेसन की मात्रा को मिला लें। फिर लौकी में हरी मिर्च, सूजी, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च, अजवाइन, धनिया पत्ती और बेसन डालें। सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
इसके बाद पानी डालकर बैटर तैयार करें। बैटर बनाते वक्त ध्यान रखें कि यह ना तो ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा हो। क्योंकि दोनों ही स्थितियों में चीला बनाने में परेशानी होगी और स्वाद में भी अंतर आएगा।
बैटर बनाने के बाद एक नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें। इसमें एक चम्मच बैटर डालकर फैला दें। जब तक यह हल्का भूरा न हो जाए तब तक इसे सेकें। इसके बाद चीला के ऊपर थोड़ा सा तेल छिड़कें। दूसरी तरफ पलटें और अच्छी तरह से सेक लें।

दोनों तरफ सिंकने के बाद इसे बाहर निकालें और दूसरे चीले के लिए बैटर डालकर वही प्रक्रिया दोहराएं। इसे आप सॉस या चटनी के साथ परोस सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed