रोजाना चाय के साथ कुछ क्रिस्पी स्नैक्स खाने का दिल करता है। ऐसे में आप चने के दाल से ये चिप्स तैयार कर सकते हैं। ये चिप्स मेहमानों के आ जाने पर टी टाइम के लिए भी काफी परफेक्ट हैं। क्रिस्पी और क्रंची ये चिप्स सेहत के लिए भी नुकसानदेह नही है। क्योंकि बाजार के चिप्स में काफी ज्यादा फैट और कैलोरी होती है। तो चलिए जानें क्या है चिप्स बनाने की रेसिपी।
आज की रसोई: चने दाल से तैयार करें क्रिस्पी चिप्स, रेसिपी है आसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चने की दाल सौ ग्राम, पानी, सूजी पचास ग्राम, गेंहू का आटा पचास ग्राम, चाट मसाला, काली मिर्च, तेल दो कप, नमक स्वादानुसार, जीरा आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर, बेकिंग सोडा एक चुटकी।
चने के दाल का चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल को रातभर भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह इसका पानी छानकर रख लें। ग्राइंडर में डालकर पीस लें। इस पिसे हुए पेस्ट को किसी बर्तन में निकाल कर रख लें। फिर इसमे सूजी, गेंहू का आटा मिलाकर गूंथ लें। अगर आटा गूंथने में दिक्कत हो तो पानी डाल दें।
अब इसमे बेकिंग सोडा एक चुटकी डाल दें। साथ में एक चम्मच काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर डाल दें। स्वादानुसार नमक डालकर सारी साम्रग्री को अच्छे से गूंथ लें। फिर इस आटे को को किसी फ्लैट सतह पर रखकर रोटी की तरह बेल लें। अगर ये बेलने में चिपक रहा है तो इस पर थोड़ा सा सूखा आटा लगा दें।
फिर इस रोटी को चिप्स के आकार का काट लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इन सारे चिप्स को सुनहरा होने तक तल लें। अब इन चिप्स को किसी भी डिप के साथ सर्व करें। मेहमानों के आने पर टी टाइम के लिए बिल्कुल परफेक्ट स्नैक्स है। डिप को तैयार करने के लिए आप मेयोनीज का इस्तेमाल करें।