{"_id":"626f9ec9cc59a10ea820d5f9","slug":"today-s-kitchen-prepare-these-special-khajoor-drinks-at-home-know-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: ईद पर मेहमानों को सर्व करें खजूर वाली ये ड्रिंक्स, स्वाद है लाजवाब","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: ईद पर मेहमानों को सर्व करें खजूर वाली ये ड्रिंक्स, स्वाद है लाजवाब
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 02 May 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
dates
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खजूर सेहत का खजाना है। जिसे रमजान के पाक महीने में रोजा खोलने के लिए लोग खाते हैं। खजूर एनर्जी का भंडार है। जिसे लोग मिठाई के साथ ही अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते हैं। खजूर की मिठाई तो कई बार खाई होगी। इस बार आप चाहें तो ईद पर मेहमानों को खजूर की बनीं स्वादिष्ट ड्रिंक सर्व करें। ये ड्रिंक्स जरूर हर किसी को पसंद आएगी। तो चलिए जानें क्या है खजूर के ड्रिक्स की रेसिपी।
2 of 4
dates
- फोटो : iStock
खजूर मिल्क शेक
मिल्क शेक में खजूर का फ्लेवर स्वाद को तो बढ़ाता ही है। साथ ही ये काफी सेहतमंद भी होता है। इसे बनाने के लिए जरूरत होगी छह से सात खजूर, साथ में एक चम्मच शहद, 250 मिली दूध, 50 ग्राम नारियल।
3 of 4
milk shake
- फोटो : getty images
खजूर का मिल्कशेक बनाने के लिए सबसे पहले खजूर के बीज निकालकर धो लें। फिर इनके छोटे टुकड़े काटकर रख लें। फिर इन सारे कटे हुए खजूर के टुकड़ों को ब्लेंडर में डाल दें। फिर इसमे ठडा दूध और शहद डालकर मिलाएं। फिर इन सारी चीजों को मिक्सी में डालकर ब्लेंड कर लें। अब इसे नारियल का बुरादा डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। आप चाहें तो मिठास बढ़ाने के लिए चीनी भी डाल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
खजूर
- फोटो : social media
खजूर और केले की स्मूदी
खजूर दस से बारह, तीन केले, ठंडा दूध, शहद, बादाम पिस्ता आठ से दस। आप चाहें तो अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स जैेसे अखरोट और काजू भी ले सकती हैं।
स्मूदी बनाने के लिए खजूर के बीज निकालकर बारीक काट लें। फिर एक गिलास में खजूर के साथ केला, शहद और दूध मिलाकर ब्लेंड कर लें। फिर इसे गिलास में डालकर बादाम पिस्ता के सजाएं और ठंडा ही सर्व करें। केला और दूध को अलग से चाहें तो अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इसमे ड्राई फ्रूट्स और खजूर मिलाएं। बस तैयार है खजूर और केले की ्स्मूदी। स्मूदी बनाने के लिए मिक्सी की भी जरूरत नही होगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।