फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डाइट में इन चीजों को शामिल करने से नहीं होगी एनीमिया की बीमारी

Mon, 08 May 2017 02:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Mon, 08 May 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
Include these things in your diet to avoid anemia
एनीमिया
शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया की समस्‍या होती है। ये एक गंभीर समस्‍या है जिसमें व्यक्ति के चेहरे का रंग पीला पड़ जाता है और उसे हमेशा थकान महसूस होती रहती है। यह बीमारी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है।


आयरन की कमी से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। बता दें हीमोग्लोबिन ही फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर रक्त में ऑक्सीजन पहुंचाता है इसलिए हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। लोग अक्सर एनीमिया को गंभीरता  से नहीं लेते। लेकिन अगर इस बीमारी को ज्यादा अनदेखा किया जाए तो इससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है।

आइए जानते है कैसे इन तरीकों को अपनाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है।
Include these things in your diet to avoid anemia
चुकंदर
चुकंदर
खून की कमी का जिक्र आते ही सबसे पहला नाम चुकंदर का आता है। इसमें आयरन के तत्‍व बहुत ज्‍यादा मात्रा में पाये जाते हैं। आप इसे सलाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। एनीमिया से पीड़ित व्यकित को चुकरंदर का रस दिन में दो बार पीना चाहिए। 
 
Include these things in your diet to avoid anemia
पालक
पालक खायें
खून की कमी को दूर करने के लिए पालक बहुत लाभदायक होता है। पालक में काफी मात्रा में लौह तत्‍व पाया जाता है। ये तेजी से शरीर में लाल रक्‍त कणिकाओं को बनाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Include these things in your diet to avoid anemia
बादाम
बादाम खायें
एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को बादाम का सेवन करना चाहिए। इससे भी खून की कमी को दूर किया जा सकता है। रात को बादाम भिगोकर सुबह उसे पीसकर दूध में पीने से खून की कमी नहीं होती है। 
विज्ञापन
Include these things in your diet to avoid anemia
अंजीर
अंजीर 
अंजीर देखने में नाशपाती जैसा एक छोटा सा फल होता है। एनीमिया की शिकायत होने पर लोग इसका प्रयोग करते है। इसमें कई तरह के विटामिन, कैल्शियम और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन ए, बी और सी भी अंजीर में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed