{"_id":"600c34fa8ebc3e32a57307e3","slug":"how-to-make-suji-dhokla-for-weight-loss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वजन कम करने के लिए बेस्ट है सूजी का ढोकला, जानें इसे बनाने की रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
वजन कम करने के लिए बेस्ट है सूजी का ढोकला, जानें इसे बनाने की रेसिपी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 24 Jan 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rawa dhokla
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ढोकला मशहूर गुजराती डिश है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। वहीं ये डाइटिंग करने वालों के लिए भी बेस्ट ब्रेकफास्ट है। क्योंकि इसे बनाने में किसी तरह के तेल या तलने की जरूरत नहीं होती। वैसे तो ढोकला हमेशा बेसन का बनता है। लेकिन अगर आप डाइट और स्वाद दोनों का मेल चाहते हैं तो सूजी का ढोकला भी ट्राई कर सकते हैं। तो चलिए जानें कैसे बनेगा सूजी का स्पंजी ढोकला।
2 of 5
sooji
- फोटो : facebook
सूजी का ढोकला बनाने की सामग्री
सूजी का ढोकला बनाने के लिए बहुत ही कम सामान की जरूरत होती है। सूजी, चीनी, नमक और हरी मिर्च के साथ इसे आसानी से बनाया जा सकता है। वहीं इसे पकाने के लिए केवल स्टीम की जरूरत होती है और तड़के के लिए राई की। एक कप सूजी, आधा चम्मच चीनी, आधा चम्मच अदरक का पेस्ट, आधा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट, नमक, एक चम्मच तेल, आधा कप दही, आधा कप पानी, एक चम्मच फ्रूट सॉल्ट या बेकिंग सोडा।
तड़के के लिए राई, करीपत्ता, हरी मिर्च कटी हुई, हरा धनिया, नारियल घिसा हुआ।
3 of 5
दही के फायदे
- फोटो : iStock
सूजी का ढोकला बनाने की विधि
एक बड़े आकार का बर्तन लेकर उसमे सूजी, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट लेकर साथ में चीनी, तेल और दही मिलाकर अच्छे से फेंटे। जब इस पेस्ट को अच्छे से फेंट लें तो गाढ़ा होने पर थोड़ा और पानी डालकर मिलाएं। जब ये पूरी तरह से स्मूद हो जाए तो इसमे फ्रूट सॉल्ट मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tricolor dhokla
अच्छे से मिलाने के बाद इसे बेकिंग वाले टिन में पलट दें। टिन को पहले से हल्का तेल लगाकर रखें। जिससे कि पकने के बाद आसानी से ढोकला निकल जाए। 20 मिनट के लिए स्टीम करने को रखें। जब ये पक जाए तो इसे निकाल कर अलग ठंडा होने के लिए रख दें।
विज्ञापन
5 of 5
rawa dhokla
- फोटो : social media
अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमे करीपत्ता, राई और हरी मिर्च डालें। फिर ठंडे हो चुके ढोकलों को ऊपर डालें। साथ में हरी धनिया और नारियल डालकर सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।