फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: आलू से तैयार करें ये पांच तरह की टिक्की, स्नैक्स के लिए है बिल्कुल परफेक्ट

Fri, 14 Jan 2022 10:50 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 14 Jan 2022 10:50 AM IST
विज्ञापन
how to make crispy aloo tikki five different recipes
tikki - फोटो : social media

स्ट्रीट फूड के शौकीन लोगों को आलू की टिक्की बेहद पसंद आती है। आलू की करारी टिक्की पर पड़ी मीठी और खट्टी चटनी का स्वाद लाजवाब होता है। लेकिन बात जब इसे घर में बनाने की आती है तो वो स्वाद कहीं मिसिंग लगता है। ऐसे में आज हम लाए हैं आलू से बनने वाली पांच तरह की टिक्की। जिसे बनाकर आप भी स्ट्रीट फूड वाला स्वाद ले सकती हैं। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो टिक्की।

how to make crispy aloo tikki five different recipes
tikki - फोटो : social media
करारी आलू की टिक्की

ज्यादातर स्ट्रीट फूड में केवल आलू से बनीं टिक्की का ही इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जब इन्हें घर में तैयार करें तो ये उतनी कुरकुरी नहीं बनती। इसके लिए कुछ टिप्स का होना जरूरी है। आलू की टिक्की बनाते समय ताजे उबले आलू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वहीं आलू के साथ आरारोट का इस्तेमाल करने से कुरकुरी टिक्की बनकर तैयार होती है। 

how to make crispy aloo tikki five different recipes
चना दाल - फोटो : iStock
चना दाल की टिक्की

इस टिक्की को बनाने के लिए चने की दाल को हल्का सा पकाकर उसे आलू की टिक्की में भरकर तैयार करते हैं। आलू की ये टिक्की बेहद टेस्टी बनती है और हर किसी को बेहद पसंद आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to make crispy aloo tikki five different recipes
burger - फोटो : सोशल मीडिया
आलू टिक्की बर्गर

अगर आपके बच्चे फास्ट फूड के शौकीन हैं तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नही हैं। बस इसे घर में ही बिल्कुल आसान सी रेसिपी से तैयार करें। आलू की कुरकुरी टिक्की बनाकर इसे बन के बीच में रखें। साथ में चटनी और केचप को बन में लगाकर कुछ सलाद रखें। ये होममेड बर्गर बच्चे क्या बड़ों को भी पसंद आएगा। 

विज्ञापन
how to make crispy aloo tikki five different recipes
वेजी टिक्की - फोटो : Facebook/Food_Connection
मसाला वेजी टिक्की

ये टिक्की का स्वाद बिल्कुल अलग होता है। साथ ही बच्चों के लिए काफी फायदेमंद भी। इसे बनाने के लिए आलू के साथ कुछ सब्जियों को हल्का पकाकर मैश कर टिक्की बनाएं। इस तरह की टिक्की बनाते समय मसाले अपने स्वाद के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed