फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Salad Recipes: इन पांच तरह के सलाद से करें दिन की शुरूआत, बनाने का तरीका है आसान

Fri, 01 Jul 2022 03:32 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 01 Jul 2022 03:32 PM IST
विज्ञापन
Healthy Salad Recipes For Weight Loss Vegetarian In Hindi
salad

सुबह का नाश्ता हेल्दी और टेस्टी होना चाहिए। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो ब्रेकफास्ट में तली भुनी चीजों से दूरी बनाने में ही भलाई है। इससे वजन भी नियंत्रित रहता है साथ ही सेहद भी दुरुस्त रहती हैं। वहीं  कई लोग वजन घटाने के लिए खास तरह की डाइट को फॉलो करते हैं। जिसमे सलाद भी शामिल रहता है। सलाद ना केवल सेहत के लिए फायदेमंद रहता है बल्कि इससे पेट भी भर जाता है। अगर आप सुबह के नाश्ते में सलाद खाने की इच्छा रखते हैं तो इसे स्वादिष्ट तरीके से खाएं। सलाद बनाने की ये पांच तरह की विधि इसे सेहत और स्वाद के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट बना देगी। तो चलिए जानें सलाद बनाने के तरीके।

Healthy Salad Recipes For Weight Loss Vegetarian In Hindi
Salad
पनीर का सलाद

अगर आप हाई प्रोटीन सलाद खाने की इच्छा रखते हैं। तो सलाद में पनीर को शामिल करें। कच्चे पनीर के साथ ककड़ी, खीरा, छोटे टमाटर, शिमला मिर्च, लेटस लीव को काटकर मिला लें। साथ में नमक, काली मिर्च, नींबू का रस, नमक और लहसुन का पेस्ट डालकर मिलाएं। आप चाहे तो इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए पनीर को पैन में रोस्ट भी कर सकती हैं। 

Healthy Salad Recipes For Weight Loss Vegetarian In Hindi
salad
ग्रीन सलाद

इस सलाद में केवल हरी सब्जियों को ही शामिल किया जा सकता है। खीरा, ककड़ी, शिमला मिर्च, लेटस लीव, मटर, पालक, पत्तागोभी, ब्रोकली को बारीक काटकर शामिल करें। साथ में नींबू का रस, काली मिर्च और नमक डालकर इसे स्वादिष्ट बनाएं। आप चाहें तो इसमे व्हाइट और बालसेमिक विनेगर भी डाल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Salad Recipes For Weight Loss Vegetarian In Hindi
sprouts
स्प्राउट्स सलाद

स्प्राउट्स बनाने के लिए चने और मूंग को भिगोकर अंकुरित होने के लिए रख दें। जब ये अंकुरित हो जाए तो इसमे खीरा, प्याज. छोटे टमाटर, ककड़ी, सलाद की पत्तियां और विनेगर डालकर मिक्स करें। साथ में नमक और काली मिर्च डालें। मिक्स्ड हर्ब्स के साथ इस सलाद का स्वाद दोगुना हो जाता है। ये सलाद भी काफी हेल्दी और टेस्टी होता है। 

विज्ञापन
Healthy Salad Recipes For Weight Loss Vegetarian In Hindi
pasta - फोटो : social media
पास्ता फ्रूट सलाद

पास्ता फ्रूट सलाद बनाने के लिए होल व्हीट पास्ता को उबाल लें। फिर इसे ठंडा कर इसमे सेब, केला, पपीता, अनार, कीव और मनचाहे फल डालें। इसके ऊपर ड्रेसिंग के लिए फ्रेश क्रीम को डालें। बस रेडी है टेस्टी पास्ता फ्रूट सलाद। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed