फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरीर के टॉक्सिन निकालने के लिए मददगार है ये 5 फूड, सोच क्या रहे हैं आज ही करें डाइट में शामिल

Fri, 15 Feb 2019 12:17 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Fri, 15 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Foods that can flush out your body toxins
healthy liver

गलत खान-पान की आदतें और खराब लाइफस्टाइल हमारी सेहत पर बुरा असर डालते हैं। यही वजह है कि हमारे शरीर में विषैले तत्व बनने लगते हैं जो हमें बीमार बना देते हैं। इन्हें शरीर से बाहर निकालना अति आवश्यक होता है। इसके लिए हमें ऐसी आदतें डालनी होंगी जिससे शरीर डिटॉक्सिफाई (दूषित चीजें बाहर) हो जाए। सबसे पहले एक प्लान बना लें। इसके लिए आपको कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना होगा। आइए जानते हैं क्या है वो चीजें...

Foods that can flush out your body toxins
cucumber

खीरा
खीरे में 96 प्रतिशत पानी और फाइबर पाया जाता है जो हमारे शरीर से खतरनाक केमिकल्स और एसिडिक पदार्थों को बाहर कर डायजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाता है। इसे खाने से हमारी स्किन पर ग्लो भी साफ दिखता है। आप चाहैं तो इसे सलाद में या फिर रायता बनाकर भी खा सकते हैं।

Foods that can flush out your body toxins
corainder leaves

हरा धनिया
धनिये में एंटी फंगल और एंटीसेप्टिक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में नुकसानदायक तत्वों को सेल्स से दूर रखते हैं। इसके अलावा यह हमारे शरीर की सफाई करने वाले एंजाइम्स को बढ़ाते हैं और शरीर से सारे विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल करें और इसकी पत्तियों को खाने में डालने के अलावा कच्चा चबाकर भी खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Foods that can flush out your body toxins
green onion

हरी प्याज
हरी प्याज भी हमारे शरीर से विषैले तत्वों को खत्म करने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और सल्फर शरीर को डिटॉक्स करने वाले एंजाइम्स को सक्रिय कर देते हैं। हरी प्याज के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम रहता है। इसलिए आज से ही हरी प्याज खाना शुरू कर दें। इसकी आप सब्जी भी बना सकते हैं और सलाद के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं

विज्ञापन
Foods that can flush out your body toxins
walnut

अखरोट
अखरोट हमारे दिल को हेल्दी रखता है, इस बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। इसके सेवन से शरीर में विषाक्त पदार्थ जिससे स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां पैदा होती हैं वो सब धीरे धीरे बाहर हो जाते हैं। शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन के लिए अखरोट वरदान समान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed