फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डोनाल्ड ट्रंप को पसंद है ये फास्ट फूड, पिज्जा से लेकर हैमबर्गर तक ये हैं खाते 

Wed, 10 Jul 2019 12:45 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 10 Jul 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Donald trump favorite foods
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका के राष्ट्रपति हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से पहले डोनाल्ड ट्रंप अपनी जीवनशैली को लेकर काफी सुर्खियों में रहते थे। हालांकि, राष्ट्रपति बनने के बाद अब वह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाएं बंटोरते रहते हैं। उनके बारे में प्रसिद्ध है कि वो खाने के शौकीन हैं। फूड लवर्स हैं, लेकिन उनकी डाइट को लेकर सवाल भी उठाए जाते हैं। हेल्दी खाने के साथ ही ट्रंप को जंक फूड्स का भी काफी शौक है। एक किताब 'लेट ट्रंप बी ट्रंप' में डोनाल्ड के खाने के शौक के बारे में जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि उन्हें कौन-से फूड्स सबसे ज्यादा पसंद है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्या खाते हैं




 

Donald trump favorite foods
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रंप के बारे में इस किताब में लिखा गया है कि अगर फूड्स की बात की जाए तो उनकी च्वॉइस इसे लेकर हेल्दी नहीं है। इस किताब को ट्रंप के पूर्व कैंपेन मैनेजर कोरी लेवांडोव्स्की और पूर्व सहयोगी डेविड बॉसी ने लिखा है। फ्राइड चिकन से लेकर पिज्जा और डाइट कोक तक बहुत सी चीजें ऐसी हैं जो ट्रंप को बेहद पसंद हैं। 

Donald trump favorite foods
डोनाल् - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रंप को पिज्जा पसंद है। 1995 में उन्होंने पिज्जा हट का एक विज्ञापन किया था और इसमें बताया था कि कैसे पिज्जा को सही तरीके से खाना चाहिए। ट्रंप को डाइट कोक पसंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Donald trump favorite foods
सलाद

डोनाल्ड ट्रंप को बारीक कटा हुआ सलाद पसंद है। उन्होंने खुद इस बात को बताया है कि वो बारीक कटा हुआ सलाद खाना पसंद करते हैं। वह सलाद में पनीर,अंडा, बेकन और सब्जियां खाते हैं। 

विज्ञापन
Donald trump favorite foods
world most expensive burger - फोटो : Social Media
फॉक्स न्यूज से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा था कि उन्हें कॉर्न फ्लैक्स पसंद हैं और वह सुबह के नाश्ते में इसे खाना पसंद करते हैं। ट्रंप को हैमबर्गर से लेकर डीप फ्राइड मैकरोनी और चीज़ पसंद है। अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें अक्सर ये सब चीजे खाते हुए देखे गया था। उन्होंने एक बार खुद ट्वीट किया था कि अभी तक उन्होंने किसी पतले व्यक्ति को डाइट कोक पीते हुए नहीं देखा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed