फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cooking Hacks: सब्जी में ज्यादा तेल पड़ गया है तो ट्राई करें ये कुकिंग हैक्स

Sun, 01 Dec 2024 04:03 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 01 Dec 2024 04:03 PM IST
सार

अगर सब्जी में ज्यादा तेल पड़ जाए, तो उसे संतुलित करने के लिए आप निम्न उपाय अपना सकते हैं। 

विज्ञापन
Cooking Hacks how to remove extra oil from cooked vegetables
सब्जी में ज्यादा तेल पड़ गया है तो ट्राई करें ये कुकिंग हैक्स - फोटो : Adobe stock
Cooking Hacks: खाना बनाना मजबूरी नहीं, बल्कि एक कला है। ऐसा कहा जाता है कि यदि किसी का दिल जीतना हो तो उसे अच्छा खाना खिलाना चाहिए, क्योंकि दिल का रास्ता पेट से ही होकर जाता है। यही वजह है कि आज के समय में न सिर्फ लड़कियां बल्कि लड़के भी काफी शौक से खाना पकाते हैं।


जिन लोगों को खाना पकाते-पकाते समय हो जाता है वो अंदाजे से ही उसमें मसाले और अन्य सामान डालते हैं। लेकिन जो लोग खाना बनाना सीख रहे हैं, उनसे छोटी-मोटी गलतियां होती रहती हैं।

इन गलतियों में सबसे अहम गलती है सब्जी में तेल का ज्यादा होना। सब्जी में ज्यादा तेल उसका स्वाद बिगाड़ सकता है। यदि आपके साथ भी ये गलती अक्सर हो जाती है, तो हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप पकी हुई सब्जी से भी अतिरिक्त तेल निकाल सकते हैं। 
Cooking Hacks how to remove extra oil from cooked vegetables
चमचे की लें मदद - फोटो : Adobe stock

चमचे की लें मदद

यदि तेल सब्जी के ऊपर ही तैर रहा है तो एक चम्मच या चमचे की मदद से सब्जी के ऊपर तैर रहे अतिरिक्त तेल को धीरे-धीरे निकाल लें। चम्मच से तेल निकालना चाहते हैं तो इसे गलती से भी मिक्स न करें। 

Cooking Hacks how to remove extra oil from cooked vegetables
किचन टिशू की लें मदद - फोटो : Adobe stock

किचन टिशू की लें मदद
 
किचन टिशू का इस्तेमाल करके तेल सोख सकते हैं। इसे सब्जी की सतह पर हल्के से दबाएं और तुरंत हटा दें। इसका इस्तेमाल करते वक्त आपको ध्यान रखना है कि टिशू तुरंत हटाएं, वरना टिशू सब्जी में मिक्स हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cooking Hacks how to remove extra oil from cooked vegetables
ब्रेड या रोटी का इस्तेमाल करें - फोटो : अमर उजाला

ब्रेड या रोटी का इस्तेमाल करें

सब्जी में अतिरिक्त तेल दिख रहा है सब्जी में 1-2 ब्रेड स्लाइस डाल दें। यह अतिरिक्त तेल को सोख लेगा। बाद में ब्रेड को हटा दें। ध्यान रखें कि ब्रेड को ज्यादा जोर से न दबाएं, वरना वो गल जाएगा और सब्जी का स्वाद बिगाड़ देगा। 

विज्ञापन
Cooking Hacks how to remove extra oil from cooked vegetables
उबालें या पकाएं - फोटो : Istock

उबालें या पकाएं

सब्जी के अतिरिक्त तेल को हटाने के लिए सब्जी को थोड़ी देर और पकाएं ताकि तेल सब्जी के अंदर अच्छे से मिल जाए और अतिरिक्त न लगे। कई बार ज्यादा देर तक पकाने से भी सब्जी का अतिरिक्त तेल हट जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed