कुछ ही दिनों में नवरात्र शुरू होने वाले हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग इस समय प्रोटीन का सबसे अच्छा जरिया माने जाने वाले मांस मछली से दूरी बना लेते हैं और नवरात्र खत्म होते- होते उनके सेहत पर भी असर दिखने लगता हैं। लेकिन इस नवरात्र आप ऐसी शाकाहारी खाने का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनमें नॉन वेज से बराबर ही प्रोटीन होते हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
Navratri Spl: शाकाहारी हैं तो इन चीजों को खाने से मिलेगा प्रोटीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूर
मसूर प्रोटीन के लिए एक अच्छा स्त्रोत हो सकती है। प्रोटीन के साथ-साथ इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो पेट को साफ रखने में मदद करते हैं। इसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
सोयाबीन
सोयाबीन प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। ये सिर्फ सेहत के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि त्वचा में निखार भी लाता है।
आटा
आटे में प्रोटीन, वसा और कार्बोहाइड्रेट होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी1, बी2, बी3, ई, मैग्नीशियम और आयरन होते हैं जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
दूध
दूध में प्रोटीन होता है। अगर आप मांस-मछली नहीं खाते हैं तो एक गिलास दूध पी सकते हैं। इससे आप खुद को दिन-भर फ्रेश और एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे।