चीजें रखकर भूल जाना, लोगों का नाम ना याद रहना, जरुरी तारीखें भूलना ये सब बहुत आम है लेकिन अक्सर ही इस तरह की परेसानी से दो-चार होना पड़े और इसकी वजह से काम में परेशानी आएं तो हो जाना चाहिए सावधान, ये डिमेंशिया हो सकता है।
पालक और चुकंदर बचाएंगे दि्माग की बीमारी से, यादाशत भी होगी बेहतर
डब्लूएचओ ने हाल ही में कुछ फैक्ट्स जारी किए हैं जिसके हिसाब से दुनिया भर में 47.5 मिलियन लोगों को डिमेंशिया से ग्रस्त हैं और हर साल ये संख्या 7.7 मिलियन नए केसों के साथ बढ़ रही है। तो आंकड़े ये बताते हैं कि इस स्थिति को गंभीरता से लेना होगा। वैसे इसके कारण कई कारण हैं जैसे नींद का पूरा ना होना, तनाव, शारीरिक कसरत से दूरी, रहन-सहन और पार्यावरण भी कारण हो सकता है। साथ ही गलत खानपान भी एक वजह हो सकती है। वैसे इसमें कोई दोराय नहीं कि खानापान और डाइट दिमाग और याद्दाश्त पर बहुत असर डालती है। जानिए ऐसे कौन से चीजें हैं जिसे खाने से याद्दाश्त को बेहतर बनाया जा सकता है।
पालक और चुकंदर बचाएंगे दिमाग की बीमारी से, यादाशत भी होगी बेहतर
अंडे वैसे भी जल्दी बनने वाले और सुबह के नाश्ते में कई लोग इसे पंसद करते हैं। बहुत सारे पोषक तत्वों से भरा अंडा आपकी याद्दाश्त को भी बेहतर करेगा। अंडे में मौजूद कोलाइन दिमाग के लिए जरुरी होता है। खासतौर से चीजें जल्दी-जल्दी भूलते हैं तो अपनी डाइट में अंडा जरुर शामिल करें और देखें इसके फायदे।
पालक और चुकंदर बचाएंगे दिमाग की बीमारी से, यादाशत भी होगी बेहतर
याद्दाश्त को बेहतर बनाने के लिए सूरजमुखी के बीज भी बहुत काम के हैं। विटामिन ई से भरपूर सूरजमुखी के बीज के अलावा इसके तेल का प्रयोग अपने खाने में करे, फायदा होगा।
पालक और चुकंदर बचाएंगे दिमाग की बीमारी से, यादाशत भी होगी बेहतर
कई बार सुना और पढ़ा होगा कि ओमेगा 3 फेटी एसिड दिमाग के लिए बहुत जरुरी है। इसके लिए मछली से बेहतर से कोई विकल्प नहीं। गर्भवती महिलाओं को इसे खाने की सलाह दी जाती है आने वाले बच्चे की दिमागी सेहत अच्छी रखने के लिए। सॉलमन और टूना मछली में ओमेगा की अच्छी मात्रा होती है।